- Hindi News
- National
- Gopalganj News Activists Should Work Wholeheartedly For Assembly Elections State President
विधानसभा चुनाव के लिए तन-मन से जुट जाएं कार्यकर्ता :प्रदेश अध्यक्ष
जिला भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में शनिवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने की। कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल ने दीप जलाकर किया । कार्यशाला में कार्यकर्ताओं व नेताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती पर बल देना है। बूथ, मंडल, जिला, सप्तऋषि टीम का गठन कर पार्टी को सशक्त बना अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को युद्धस्तर पर चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाने का संदेश दिया।
6 अप्रैल को धुमधाम से मनेगा
स्थापना दिवस
आगामी छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस को समारोहपूर्वक बूथ स्तर पर मनाने हेतु कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। कार्यशाला में गोपालगंज, बगहा ,बेतिया ,सीवान , रक्सौल, मोतिहारी के सभी मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी ,सभी वर्तमान व पूर्व सांसद ,विधायक, विधान पार्षद और जिला प्रभारी उपस्थित हुए।
चेनपट्टी के कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते संजय जायसवाल।
इनलोगों ने भी किया संबोधित
कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी,बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार गुप्ता,बैकुंठपुर विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा मिथिलेश तिवारी,प्रदेश मंत्री डॉ. राजेश वर्मा,पूर्व मंत्री रामप्रवेश राय,सचेतक सह सदर विधायक सुभाष सिंह, श्रीनारायण शाह,राघव शरण पांडे,व्यास देव प्रसाद, व्यास सिंह,विधान पार्षद आदित्य नारायण पांडे,विधान पार्षद टून्ना पांडेय ,पूर्व सांसद जनक राम,पूर्व विधायक इंद्रदेव मांझी,पूर्व जिलाध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव,ब्रह्मानंद राय ,हरिनारायण सिंह व मनोज सिंह ने संबोधित किया ।
चेनपट्टी स्थित जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता