- Hindi News
- National
- Gopalganj News Administration Alert Regarding Holi In The District 286 Villages Declared Sensitive 1140 Jawans Will Remain Posted
जिले में होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, 286 गांव संवेदनशील घोषित, 1140 जवान रहेंगे तैनात
होली को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चौकस और अलर्ट है। जिले में 1029 होलिका दहन स्थल हैं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने होलिका दहन स्थलों की जानकारी चौकीदार के जरिए एकत्रित कर लिया है। डीएम अरशद अजीज और एसपी मनोज तिवारी ने कहा कि होली पर किसी की भी मनमर्जी नहीं चलेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग दें। त्यौहार पर माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी धर्म, जाति, भाषा व संप्रदाय के व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच डीएम व एसपी ने एसडीओ व सीओ समेत थानाध्यक्ष से शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि होली को लेकर सुरक्षा व रूट मैप बनाया जा रहा है। इसके तहत सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्रों में बने रहने के लिए निर्देशित किया गया है। संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाया जा रहा है।
286 गांव संवेदनशील, 1140 जवान रहेंगे तैनात
जिले में 286 संवेदनशील गांव चिन्हित किया गया है। होली के अवसर पर उन सभी जगहों पर 286 दंडाधिकारी एवं 286 पुलिस पदाधिकारी के साथ 1140 तैनात रहेंगे। गोपालगंज अनुमंडल में 140 तथा हथुआ अनुमंडल में 146 स्थलों पर दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। सभी बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में प्रट्रोलिंग करेंगे।
होली को लेकर बना कंट्रोल रूम
होली को लेकर जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। वरीय पदाधिकारी की निगरानी में नियंत्रण कक्ष होली के दिनभर काम करेंगा । त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की सूचना नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06156-226001 पर दे सकते हैं।