पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhore News Air Firing On Kurtiya For Protesting Forcibly Applying Widow Woman Sitting At The Door

कुर्थिया में दरवाजे पर बैठी विधवा महिला को जबरन रंग लगाने का विरोध करने पर कर दी हवाई फायरिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के दिन थाने के कुर्थिया गांव में हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। यह प्राथमिकी उसी गांव के स्व. राम अयोध्या शर्मा की विधवा महिला ने दर्ज कराया है। उधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार लहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हथियार लहराने वाला युवक कुर्थीया का बृजराज यादव है।

जबरन रंग लगाने पहुंचा था : प्राथमिकी में विधवा महिला ने कहा है कि होली के दिन मंगलवार को वह अपने दरवाजे पर बैठी हुई थी। इसी बीच उसी गांव के वृजराज यादव कटेया थाने के अमही बांके के मित्र अमरेश ओझा के साथ आकर जबरदस्ती रंग लगाने लगे। विरोध करते हुए हल्ला करने पर जब उसके देवर पप्पू शर्मा बचाने आए तो दोनों ने हवाई फायर कर दी। इसी बीच उनके अन्य साथी और परिवार के सदस्य प्रभुनाथ यादव, रिशु यादव ,रामचंद्र यादवज़ रामप्रीत यादव, कंचन बाला देवी, रमाकांत यादव आदि आकर लाठी डंडे से मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्द कहकर प्रताड़ित करने लगे।

2 घंटे के भीतर हुई गिरफ्तारी

होली की दोपहर कुर्थिया गांव में हथियार लहराते युवक का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए एसपी ने थाने को कहा। भाेरे पुलिस वीडियो की सच्चाई की पड़ताल के लिए कुर्थिया गांव पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही लोगाें ने आंखो देखी घटना बताई। युवक की पहचान होने के बाद बीती रात उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष जंगूराम ने बताया कि एक अन्य युवक की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है।

भोरे में यही तस्वीर हुई थी वायरल ।
खबरें और भी हैं...