- Hindi News
- National
- Gopalganj News Anganwadi Workers And Asha Visited Homes And Informed People About Nutrition
आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं आशा ने घरों का दौरा कर लोगों को पोषण की जानकारी दी
जिले में पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत सभी प्रखंडों के आंगनबाड़ी सेविकाओं व आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा गृह भ्रमण किया गया। इस दौरान बेहतर नवजात एवं शिशु देखभाल पर माता-पिता को जानकारी दी गयी. वहीं कुपोषण दूर करने के लिए बच्चों को सही पोषण कैसे दें, इसके बारे में भी लोगों को बताया गया। साथ ही इस दौरान माध्यमिक स्कूलों में पोषण आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर स्कूली बच्चों के साथ पोषण पर चर्चा की गयी। आईसीडीएस की डीपीओ शम्स जावेद अंसारी ने बताया कि गृह भ्रमण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं व आगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाले खतरे, संस्थागत प्रसव व परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी गयी। साथ हीं गंदगी व कूड़ा-कचरा को सभी तरह के बीमारी का जड़ बताते हुए लोगों को अपने-अपने आसपास के क्षेत्र को नियमित रूप से साफ-सफाई करने को कहा गया।