- Hindi News
- National
- Hathua News Angry Bibi Throws Hot Water On Her Husband In Mirganj Scorching Scorching
मीरगंज मेंं गुस्साई बीबी ने पति पर गर्म पानी फेंका,शौहर झुलसा
पति प|ी के बीच हुए वाद विवाद के बाद मामला इतना आगे बढ़ गया कि नाराज प|ी में अपनी पति पर खौलता पानी फेंक दिया, जिससे पति का शरीर पूरी तरह से झुलस गया। गर्म पानी से झुलसे पति को इलाज के लिए हथुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया है। जख्मी पति का नाम राजेश प्रसाद बताया जाता है जो मीरगंज के मिल रोड के निवासी शंकर प्रसाद का पुत्र है। मामले में परिजनों ने बताया कि होली के दिन पति और प|ी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई इसके बाद नाराज प|ी इतनी आक्रोशित हो गई कि वह गर्म पानी -अपने पति को पर फेंक दिया। इस संबंध में मीरगंज पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें है पर अभी तक किसी पक्ष ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
पति- प|ी में पहले से चल रहा था विवाद
स्थानीय लोगों ने बताया कि पति राजेश प्रसाद और उसकी प|ी मुन्नी देवी में पिछले 5 वर्षों से विवाद चल रहा है। दंपति को तीन संतान भी है पर मामला इतना आगे बढ़ चुका है कि कुछ मामले थाने में दर्ज हैं वहीं कुछ न्यायालय में भी चल रहा है।