ट्रेन में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ा, कटकर हुई मौत
पूर्वोत्तर रेलवे के सीवान थावे के बीच हथुआ स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान यात्री की मौत हो गई। घटना गुरुवार की शाम 5:30 बजे की है। बताया जाता है कि देर शाम सवारी गाड़ी संख्या -55112 थावे सिवान अपने नियत समय से जा रही थी। हथुआ स्टेंशन से ट्रेन खुलने के दौरान चढ़ने के क्रम यात्री का पैर पिसल गया और ट्रेन के नीचे चला गया। ट्रेन से कटने से 45 वर्षीय लाल बाबू प्रसाद की घटना स्थल पर मौत हो गई। मृतक बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव का बताया जाता है। वह सेल्समैन का काम करता था। वह अपने काम के सिलसिले में मीरगंज में व्यवसायियों के यहां आया था और यहां से सीवान जाने के लिए ट्रेन पकड़ने हथुआ जंक्शन पर पहुंचा था। जीआरपी प्रभारी सतीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर के मेमो मिलने के बाद जीआरपी के एसआई बाबर अली घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।