पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vijayipur News Beautiful Colors Amir And Excitement Amidst Enthusiasm And Money Holi The Drumming Of The Drum In The Villages Echoed From Morning Till Late Evening

खुब उड़े रंग-अबीर : उमंग व उत्साह के बीच हर्षोल्लास से मनी होली, गांवों में ढोल की थाप सुबह से लेकर देर शाम तक गूंजती रही

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्रामीण इलाकों में देर रात तक ढोल की थाप देती रही सुनाई

थावे| प्रखंड में मंगलवार के दिन होली का त्योहार शांतिपूर्ण रूप से रंग व अबीर गुलाल के साथ मनाया गया। थावे प्रखंड में रंगों का पर्व होली उल्लास के साथ संपन्न हुआ। होली के दिन लोगों ने जमकर आनंद उठाया तथा एक दूसरे पर रंग फेंके। दोपहर बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर अबीर लगाई। विजयीपुर में होली का त्योहार परंपरागत रुप से ढ़ोल मजीरे के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान सभी वर्गो के लोगों ने रंग गुलाल लगाया। इस दौरान ग्रामीण इलाकों में देर रात तक ढोल की थाप सुनाई देती रही। बच्चों के अठखेलियों के बीच युवा भी धीरे धीरे जुटते चले गए और लाल हरे पिले रंग के फुहार के साथ जोगीरा छारा रारा शुरू होगया। वही दोपहर लोगो ने अबीर गुलाल के साथ एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी। कई जगहों पर ढोल झाल के साथ फगुआ के गीत भी गाए गए। राम खेले होली लक्ष्मण खेले होली लंका गढ़ में हनुमान खेले होली, के साथ बाबा हरिहर नाथ खेले ले होली सोनपुर में सहित सिया निकले अवधिया के ओर होलिया खेले रामलला सहित कई होली गीत पर ग्रामीण नाचते बजाते गाते नजर आये।

अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को मुबारकबाद देती नवविवाहित महिलाएं।

लोगो के दरवाजे पर जा कर फ़ाग गीत गाते गाकर मस्ती में झूम उठते हुए।
खबरें और भी हैं...