- Hindi News
- National
- Phulwaria News Businessman Arrested In Luxury Car With 368 Bottles Of Foreign Liquor
लग्जरी कार से 368 बोतल विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
सहायक श्रीपुर ओपी अध्यक्ष मुकेश कुमार को एक गुप्त सूचना मिली कि भोरे कि रास्ते मिरगंज की ऒर भारी मात्रा में लग्जरी कार से शराब की खेप तस्करों द्वारा ले जाया जा रहा है। जिस पर श्रीपुर ओपी अध्यक्ष व सहायक अवर निरीक्षक लालू प्रसाद मल्लाह ने पुलिस बल के जवानों के साथ मिश्र बतरहा बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच शुरु कर दिया। कुछ ही देर बाद भोरे की ओर से तेज गति में एक लग्जरी कार आती दिखी। जिसको पुलिस रुकने की इशारा किया. जिस पर लग्जरी कार पर सवार चालक के अलावे बैठे अन्य दो व्यक्ति भागने लगे। जिस पर पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। साथ ही एक कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया। शराब की गिनती की गई तो बीयर सहित विदेशी शराब 368 बोतल पाया गया। वही गिरफ्तार कर बारी बारी उचकागांव थाना क्षेत्र के बालाहाता गांव निवासी उमेश प्रसाद सिंह का पुत्र विनोद कुमार बताया जाता है। गिरफ्तार कारोबारी ने पुलिस को अन्य दो कारोबारियों के बारे में भी बताया।