पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आपसी विवाद में दो लोगों पर केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आपसी विवाद में घायल व्यक्ति के बयान पर दो लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया है । बिशंभरपुर थाना क्षेत्र के काला मटहिनिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को लाठी-डंडों से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायलों का इलाज स्थानीय पीएससी में कराया गया। मारपीट की घटना में घायल नंदकिशोर भगत के बयान पर गांव के दो लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

जानलेवा हमले में एक गिरफ्तार

भोरे | स्थानीय थाने की पुलिस ने जानलेवा हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी थाने के रघुनाथपुर गांव का हरेराम राम है। शनिवार को पुलिस ने उसको जेल भेज दिया।मालूम हो कि रघुनाथपुर गांव के महेश राम की प|ी मीना देवी ने अपने देवर हरेराम राम, महेश राम, शर्मीला देवी सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट व मिट्टी का तेल छिडक कर जलाने और डायन कह कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
खबरें और भी हैं...