- Hindi News
- National
- Gopalganj News Congress Leaders Will Protest Against Cs Office On March 13
13 मार्च को सीएस कार्यालय पर कांग्रेसी नेता देंगे धरना
जिले में बदहासल स्वास्थ्य सेवाओ को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी के महिला जिला अध्यक्ष प्रीती प्रभा के नेतृत्व में 13 मार्च को सीएस कार्यालय पर धरना देंगे। पार्टी की ओर से बताया गया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के अद्यतन जानकारी व उनके निराकरण हेतु सीएस कार्यालय, रेफरल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र की कुव्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के निर्देश पर जायजा लिया गया। जिले के सबसे अधिक जनसंख्या वाले प्रखंड कुचायकोट में स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से बदहाल है। अल्ट्रासाउंड नहीं है। उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित बंगरा गांव के स्वास्थ्य उप केंद्र पर डॉक्टर व नर्स नहीं आते हैं। जलालपुर अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर के अभाव में उद्घाटन का बाट जोह रहा है। सदर अस्पताल के ओपीडी में 8 की जगह 10 बजे मरीजों को देखते हैं। जेनरिक दवा दुकान बंद है।
सदर अस्पताल की हालत ठीक नहीं है। थोड़ी सी बारिश में पानी लग जाता है। आउटसोर्सिंग की सफाई व्यवस्था नकारा बनी है। इसे लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता सीएस कार्यालय पर धरना देंगे।