पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वास्थ्य सुविधाओं में बढोत्तरी की मांग को ले कांग्रेस ने दिया धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेफरल अस्पताल भोरे में स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोतरी की प्रमुख मांग को लेकर प्रखंड कांग्रेस पार्टी की तरफ से अस्पताल परिसर में अध्यक्ष रामायण तिवारी की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।बाद में पार्टी नेताओं ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल के पास एक मांग पत्र भी भेजा।मांग पत्र में रेफरल अस्पताल भोरे में बेड़ों की संख्या 50 करने, जेनेरिक दवाज़ एक्सरे मशीन और अल्ट्रासाउंड चालू करने, अस्पताल में महिला चिकित्सक विशेषज्ञ डॉक्टर, नर्स, कंपाउंडर, टेक्नीशियन आदि की संख्या दोगुनी करने, प्रखंड के सिसई, कल्याणपुर और कोरेया में 6 बेड का अस्पताल खोलने, प्रखंड में एएनएम और पारा मेडिकल प्रशिक्षण केंद्र खोलने,ब्लड बैंक की स्थापना करने और आईसीयू की स्थापना करने की मांग में प्रमुख रूप से शामिल थे। धरना में प्रेम नाथ राय शर्मा, सत्येंद्र सिंह ,राघव जी प्रसाद, आदि थे।

खबरें और भी हैं...