पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gopalganj News Corona39s Suspected Young Man Arrived From Dubai Escaped Home From Delhi Airport

दुबई से आया कोरोना का संदिग्ध युवक, दिल्ली एयरपोर्ट से फरार होकर पहुंचा घर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दुबई से अपने घर लौट रहे एक कोरोना के संदिग्ध युवक को हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद गोपालगंज सदर अस्पताल ले गया गया है। मामले मे बताया जाता है कि हथुआ थानाक्षेत्र के मछागर जगदीश गांव का युवक रवि कुमार होली के मौकेपर वापस घर आ रहा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के पश्चात जब सभी यात्रियों की कोरोना को लेकर स्क्रीनिंग की जा रही थी तभी वह सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर एयरपोर्ट से फरार हो गया। हालांकि इसी दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद कर्मियों द्वारा उसका पासपोर्ट जांच के लिए रख लिया गया था।बुधवार को चुपचाप अपने घर में आकर रहने लगा था और इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दिया था।

दिल्ली से सूचना मिलने पर प्रशासन हुआ सक्रिय

एयरपोर्ट से फरार होने की सूचना एयरपोर्ट के अधिकारियों ने जिले के प्रशासन को दी जिसके बाद हथुआ अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर हथुआ थाना संदिग्ध के घर पहुंची पर परिजनों ने उसके आने की सूचना से ही इंकार कर दिया। किसी तरह की जानकारी ना मिलने पर आखिरकार पुलिस लौट आई। इस बीच मामले की भनक ग्रामीणों को मिल गई और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं गांव में फैलने लगी। बार-बार समझाने बुझाने के बावजूद रवि के परिजन उसके बारे में किसी तरह की जानकारी देने को तैयार नहीं थे।

मुखिया और ग्रामीणों के समझाने के बाद युवक गया अस्पताल

रवि कुमार के एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग जांच ना होने की बात जब ग्रामीणों को मालूम हुई तो गांव में भी चिंता की लहर दौड़ गई स्थानीय समाजसेवी शशि मुखिया और गांव की युवकों के सहयोग से आखिर में परिजनों ने स्वीकार किया कि रवि घर में ही है इसके बाद सब लोगों ने समझा-बुझाकर उससे अस्पताल जाने को राजी किया ।फिर प्रशासन के पहल पर एंबुलेंस भेजा गया और युवक को गोपालगंज में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी जांच जारी है।
खबरें और भी हैं...