पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hathua News Cricket Competition Organized From Today At Barwa Kaparpura Playground

बरवा कपरपूरा खेल मैदान में आज से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के बरवा कपरपुरा खेल मैदान में शुक्रवार से देश र| डॉ राजेंद्र प्रसाद इमाम उल हक मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सम्राट क्रिकेट एकेडमी के द्वारा कराया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पांडेय, डॉ चंद्रिका साह एवं एकेडमी के अध्यक्ष सह उप प्रमुख हथुआ विजय सिंह करेंगे । उद्घाटन मैच शुक्रवार को गोपालगंज एवं सिवान के बीच खेला जाएगा। एकेडमी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्रिकेट प्रतियोगिता में बिहार के मोतिहारी, बेतिया अलावा उत्तर प्रदेश के बलिया, देवरिया , लखनऊ तथा बिहार के सिवान गोपालगंज एवं मीरगंज की टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। एकेडमी के सचिव रिजवान उल हक ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मैच 22 मार्च को खेला जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए एकेडमी के अध्यक्ष विजय सिंह, उपाध्यक्ष सतीश सिंह, पूर्व खिलाड़ी सरोज कुमार,विद्या सिंह,शुभम, अशगर, डॉक्टर फिरोज आलम, तनवीर अहमद ,फैसल अहमद, डॉक्टर नीरज कुमार, निसार, मुकुल, मेराज, ओपी, चंदन, रवि ,मैनेजर रितेश यादव तथा सभी सदस्य कार्यक्रम की सफलता के लिए लगे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...