पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gopalganj News Crowd In Trains Increased Due To Holi There Was A Push In The Sleeper Class

होली को लेकर ट्रेनों मेंंे भीड़ बढ़ी, स्लीपर क्लास में हो रही धक्का-मुक्की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली में शामिल होने के लिए परदेशी बाबुओं का पहुंचने का सिलसिला जारी है। परदेशियों के आने से गांव-घर गुलजार हो गए हैं। होली में घर लौटने वालों के कारण ट्रेन व बसों में लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है। लोग ठूंस-ठूंस कर सफर करने को विवश हैं। दिल्ली से अपने परिवार के साथ मघड़ी गांव पहुंचे विनोद तिवारी काफी उत्साहित दिख रहे थे। उन्होंने बताया कि होली का बेसब्री से इंतजार रहता है। होली में परिवार के साथ आनंद ही खास होता है। परदेशी बाबुओं के आने से मोहल्लों में भी रौनक बढ़ गई है।

कई ट्रेनों में नो रूम,परेशानियों के साथ घर जाना मजबुरी


होली को लेकर महानगरों में रहने वाले लोग अपने-अपने घर लौट रहे हैं। दिल्ली,काेलकाता, मुंबई व गुजरात से आने वाली सभी ट्रेनों में भीड़ देखी जा सकती हैं। सबसे ज्यादा भीड़ गरीब रथ ,वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट,आम्रपाली एक्सप्रेस में हो रही है। स्टेशनों पर टिकट के दलाल भी सक्रिय हैं। एक टिकट की कीमत दोगुना वसूल रहे हैं। तत्काल टिकट के लिए लोग रात से हीं लाइन लगा खड़े हो रहे हैं। वैशाली एक्सप्रेस में 19 मार्च को 287 वेटिंग है, वहीं बिहार संपर्क क्रांति में 320 वेटिंग जा चूका है। सभी पश्चिम की ओर आने वाली ट्रेनों का यही हाल है। स्टेशन पर हर दिन पिछले दिन से ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। रेलवे प्रशासन भी भीड़ नियंत्रण की तैयारी में जुटा हुआ है।

स्लीपर में जेनरल की तरह ठूंस रहे यात्री

रविवार को स्थिति यह रही कि किसी भी नियमित ट्रेन में न तो आरक्षित बर्थ और न ही अनारक्षित कोच में ही बैठने की जगह थी। मजबूरन लोगों को शौचालय में भी यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। स्पेशल ट्रेन तो चल रही है, लेकिन लोग ज्यादातर नियमित ट्रेनों से ही यात्रा कर रहे हैं। इस वजह से भी रेल प्रशासन को विशेष ट्रेनों की जगह नियमित ट्रेनों में भीड़ नियंत्रण में परेशानी हो रही है। त्योहार के दौरान आईआरसीटीसी की वेबसाइट भी साथ नहीं दे रही है। दिल्ली व अन्य महानगरों में टिकट नहीं मिलने के कारण परिजन सुबह से ही टिकट की बुकिंग के लिए साईवर कैफे पर जुट जाते हैं। लोगों को यहां तक पता नहीं चल रहा कि उनकी वेटिंग टिकट कंफर्म हुई या नहीं।

थावे स्टेशन पर ट्रेन में देखी गई भीड़
खबरें और भी हैं...