सिलेंडर फटने से लगी आग, हजारों की सम्पत्ति जली
स्थानीय थाना क्षेत्र के गोविंदापुर गांव में वजीर अहमद के घर गैस सिलेंडर फटने आग लग गयी। जिसमें अनाज, कपड़ा, साईकिल सहित हजारों की संपति जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी अंचल पदाधिकारी को दे दी गयी है। सीओ ने बताया कि राजस्व कर्मचारी के जांच रिपोर्ट मिलते ही पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दी जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि वजीर अहमद की प|ी हकीकत खातून खाना बनाने के लिए पानी गर्म कर रही थी। इसी बीच सिलेंडर फट गया।
अदमापुर गांव में लगी आग में हजारों की संपत्ति जल कर हुई राख