ओले से नष्ट हुए फ़सल की जांच कराने की मांग
जिला परिषद सदस्य उषा देवी व संजीत चौबे ने प्रखंड के बलुआ टोला, अल्लापुर, संतपुर सहित दर्जनों गांव के भ्रमण कर किसानों से मुलाकात कर नष्ट हुए फ़सलों की जानकारी ली। बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं, सरसो, मटर आदि के नष्ट हुए फसलों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि किसान रामजी चौधरी, अमित कुशवाहा, मिल्टन गिरी, मिथलेश सिंह, शंकर यादव, प्रमोद कुमार, हरेंद्र साह आदि ने फसलों की जांच की मांग रखी।