निमिया के डाल मइया झूलेली झुलनवा पर झूमें भक्त
हम आये है तेरे द्वार पे, मां भक्त-भक्त बनके.....शक्तिपीठ थावे में मां सिंहासनी के दरबार में फाल्गुन पूर्णिमा के मौके पर आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने मां की चरणों में अपनी प्रस्तुति किया। भजन संध्या कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ उपेंद्र कुमार पाल व एसडीपीओ नरेश पासवान ने संयुक्त रूप से किया। उसके पश्चात बासुरी वादक महर्षि अनिल शास्त्री ने ‘’पायो जी मैं तो राम रतन धन पायो’’ तथा होली की गीत ‘’गोरिया करके शृंगार, आंगना में पीसेली हरदिया.. ‘’ से भजन की शुरुआत की। सरस्वती कला केंद्र की ओर से सुषमा श्रीवास्तव के निदेशन में शिवानी शिखा ने ‘’ निमिया के डाल मइया झूलेली झुलनवा की झूमी- झूमी ना ‘’ तो लवली सिंह ने भोजपुरी में ‘’ तहरे दुवरिया मइया करी ले कर जोरियां हो...’’ वहीं सुमित कुमार व अनुप कुमार की प्रस्तुति ने सब को झूमा दिया। जबकि प्रमुख कलाकार सुनील कुमार दुबे ने होली पर मां को निवेदित कर हुए अपनी प्रस्तुति ‘’ अवध में राम खेले होली.... ‘’ तो ब्रज में होली खेले रे रसिया... से माहौल को होलीमय बना दिया। वैंजो पर कृष्णा श्रीवास्तव, ढ़ोलक पर कर्ण सिंह, तबला पर पारस सिंह, संजय कुमार की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन पुलिस कप्तान मनोज कुमार तिवारी ने की। इससे पूर्व मां के दरबार में खीर महाभोग की प्रसाद चढ़ाया गया। पुलिस कप्तान व उनकी प|ी सीमा तिवारी ने संयुक्त रूप से खीर का प्रसाद चढ़ा कर भक्तों के बीच वितरण किये। ईस कार्यक्रम को सफल संचालन में थावे थानाध्यक्ष विशाल आनंद, थावे सीओ गंगेश झा, जिला प्राइवेट स्कूल यूनियन के सचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव, मंदिर के प्रबंधक अमरेंद्र दुबे आदि की भूमिका रही।