पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gopalganj News District Judges Dm And Sp Honored Women In The Ceremony Held In The District

जिले में आयोजित हुए सम्मान समारोह, जिला जज डीएम व एसपी ने महिलाओं को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला जज विष्णुदेव उपाध्याय व सचिव अंबिका प्रसाद चौधरी ने कार्याशाला का शुभारंभ किया और महिलाओं के अधिकार के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डॉ. सुमन, डॉ. अंजू कुमारी, डॉ. एलोरा नंदी, महिला थानाध्यक्ष अफसां परविन और मुखिया शर्मिला देवी सहित कई महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर लोक अदालत के स्टेनों मनी प्रसाद, क्लर्क नवीन कुमार, राजीव कुमार, साजीद नवाज सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं गोपालगंज क्लब में पुलिस लाईन द्वारा महिलाओं के सम्मान समारोह र्काक्रम में डीएम अरशद अजीज व एसपी मनोज तिवारी ने महिलाओं को सम्मानित किया गया।

लगाया गया रक्तदान शिविर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉक्टर लायंस क्लब ने लगाया। डॉक्टरों ने सदर अस्पताल में मरीजों की जान बचाने के लिए रक्तदान की बात कही। डॉ. सरिता कुमारी ने पहला रक्तदान किया। इसके पूर्व सिविल सर्जन डॉ नंदकिशोर सिंह ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। मौके पर महिला डॉक्टरों के अलावा लायंस क्लब के सचिव डॉ. अमर कुमार ने रक्तदान किया। शिविर में सचिन तिवारी, सरिता कुमारी, नवीन त्रिपाठी, आदित्य विक्रम, सुजीत कुमार, निशीकांत, दीपू पांडेय, प्रशांत कुमार, विनय कुमार सिंह, संजय तिवारी, सुनील कुमार, विकास सिंह, दीपक कुमार, मुन्ना कुमार आदि ने रक्तदान किया। मौके पर सीएस ने कहा कि नारी शक्ति की भावना और उनकी उपलब्धियों की तारिफ की।

मीरगंज में नारी उत्थान व महिलाओं के योगदान की चर्चा हुई


मीरगंज | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मीरगंज में महिलाओं से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें नारी उत्थान उनकी शिक्षा और सामाजिक योगदान समेत अनेक मुद्दों पर वक्ताओं ने खुलकर चर्चा की इस मौके पर महिला शिशु कल्याण संस्थान एवं हस्तशिल्प कला केंद्र सेंटर कैनलाइजिंग चेंज के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नारी सशक्तिकरण और उनको उपयुक्त मान सम्मान प्रदान करने को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत राज संवरेजी की वार्ड सदस्य विमला देवी, मटिहानी नैन की वार्ड सदस्य सितारा खातून एवं शिक्षिका मनीषा कुमारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए आज के परिप्रेक्ष्य के मुताबिक महिलाओं के उन्नयन पर जोर दिया। इस मौके पर महिला वक्ताओं ने कहा कि बीसवीं सदी में महिलाएं आज किसी की मदद की मोहताज नहीं और वे अपने दम पर सब कुछ पा लेने की हौसला रखती हैं बशर्ते उन्हें उचित माहौल और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस मौके पर उपस्थित शबनम खातून शोभा कुमारी मनोरमा आदि समेत कई महिलाएं उपस्थित थे।

हथुआ में संगोष्ठी आयोजित


कार्यशाला का आयोजन करते न्यायधीश।


श्रेष्ठ समाज के नव निर्माण हेतु महिला सशक्तिकरण जरूरी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय स्थानीय शाखा परिसर में दीप प्रज्वलित कर महिला सशक्त सशक्तिकरण तथा सामाजिक परिवर्तन विषय पर आयोजित संगोष्ठी में स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी ब्रम्हाकुमारी सुनीता ने कहा कि महिलाऐं परिवार,समाज और देश के समृद्धि का आधार हैं। श्रेष्ठ समाज के निर्माण के लिए महिलाओं का आध्यात्मिक रूप में सशक्तिकरण जरूरी है। वहीं महिलाओं को बाहरी सुंदरता के साथ आंतरिक सुंदरता भी जरूरी है।

महिला दिवस पर सम्मानित करते डीएम व एसपी व अन्य।

महिला दिवस पर शंकर सेवा संस्थान मे विचार गोष्ठी

हथुआ : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को हथुआ गांधी सेवा आश्रम परिसर में बैठक तथा संगोष्ठी कियाl वरिष्ठ शिक्षिका तथा समाजसेवी शबनम नायडू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक को संबोधित करते हुए गोपालगंज जिला परिषद के पूर्व सदस्य विनीता बैठा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को जागरूक एवं शिक्षित होना अति आवश्यक है। आज महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर गौर करें तो महिलाओं को उत्पीड़ित करने में अधिकांश महिलाओं का ही हाथ होता है। चाहे वह दहेज उत्पीड़न हो या महिला भ्रूण हत्या इसमें महिलाओं की अहम भूमिका ही होती है। समाज सेविका किरण देवी ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि महिला उत्पीड़न के मामले में महिला राजनेता, महिला वकील, महिला रंगकर्मी अपने निहित स्वार्थ में उत्पीड़न करने वाले लोगों के साथ खड़े हो जाती हैं। मीना देवी ने कहा कि उत्पीड़न के मामले में न्यायपालिका का दुरुपयोग वाकई चिंतनीय है ।

सासामुसा | शंकर सेवा संस्थान सासामुसा में 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। रियलाइजिंग वूमेंस राइट संस्थान के सचिव नीलम कुमारी ने महिलाओं के संघर्ष की चर्चा करते हुए नारी शक्ति के उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। संस्थान में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने की बात की गई। नावेल से लोगों को सावधान किया गया तथा सोशल मीडिया पर चल रहे हैं फोन से सावधान रहने को कहा गया। मौके पर खुशबू नेशा, निशा रानी, रजिया खातून, रोशनी कुमारी, नसीमा बेगम, सुनीता देवी, डीके पाठक, संतोष सिंह, नौशाद अहमद, धर्मनाथ सिंह, चुन्नू दुबे, हिमांशु दुबे आदि उपस्थित रहे।

सदर अस्पताल में मरीजों की जान बचाने के लिए लायंस क्लब ने लगाया रक्तदान शिविर, सीएस ने किया उद्घाटन
खबरें और भी हैं...