पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gopalganj News Drug Stores Have Been Circulating For N 95 Mask And Sanitizer Missing Mask From The Market

बाजार से एन-95 मास्क व सैनेटाइजर गायब मास्क के लिए दवा स्टोर का लगा रहे चक्कर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के बाजारों से अचानक एन-95 मास्क गायब हो गए। दूसरी ओर, इन्हें कई गुना महंगे दामों में बेचा जा रहा है। बाजार में नया स्टॉक नहीं आने का बहाना बनाकर जिन लोगों के पास मास्क है, वह मनमाने दाम में बचे रहे हैं। शहर में कई स्टोर पर सिंगल लेयर वाले मास्क का स्टॉक न होने की जानकारी दी जा रही थी। इसके बावजूद कुछ ऐसे खरीदार भी मिले, जिन्हें 10 रुपए का मास्क 50 रुपए में खरीदना पड़ा हैं। डबल और ट्रिपल लेयर वाले मास्क शहर के किसी भी दवा स्टोर पर उपलब्ध ही नहीं हैं। दवा स्टोर के संचालकों का कहना है कि इस तरह के मास्क तो बाहर से ही नहीं आ रहे हैं। अधिकांश लोगों का कहना है कि कोरोना बीमारी के भय से लोगों को कालाबाजारी में मास्क खरीदना पड़ रहा हैं।

बाजार में बढ़ने लगी है मांग: शहर में प्रमुख थोक डीलर और रिटेल कारोबारियों का कहना है कि अभी बाजार में मास्क का अधिक डिमांड पहले नहीं था। इसकी कुछ लोग ही मांग कर रहे थे। लेकिन कोरोना बीमारी के भय से मास्क का डिमांड अचानक बढ़ गया है। जिसके पास माल पहले का है वह बेच रहे है। हालांकि नया माल के लिए आर्डर भेजा गया है। जिसके कारण उच्चे दाम पर मास्क बिक रहे है।

कालाबाजारी पर लगेगी रोक

बाजार में मास्क बिक रहे हैं। अगर मास्क उच्चे दाम पर मिल रहा तो इसके लिए टीम बनाकर छापेमारी की जाएगी। वैसे कालाबाजारी की शिकायत नहीं मिली है।।
उपेन्द्र पाल,एसडीओ,गोपालगंज

अस्पताल में मास्क लगाकर घूमते हुए लोग

खबरें और भी हैं...