पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशे में युवक ने दो महिला सहित 4 लोगों को पीट कर किया घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के त्रिलोकवां गांव में होली के दिन शराब के नशे में दो महिला सहित चार लोगों को मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। वही पीड़ित अवध किशोर यादव ने अपने ही गांव के 6 लोंगो के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाने में दिए आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के मनीष यादव सहित छह लोगों ने शराब के नशे में मंगलवार को उसकें दरवाजे पर आए और गाली गलौज करने लगे। जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो उक्त सभी लोग उसकी पुत्री सुमन कुमारी को मारपीट कर घायल कर दिया। इसी बीच बचाने आई प|ी को भी मारपीट कर घायल कर दिया।

पियक्कड़ गिरफ्तार

थावे| होली के दिन थावे पुलिस ने एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया। एएसआई मंगल कुमार होली गस्ती में जब कबिलासपुर बाजार के पास पहुंचे, तो एक पियक्कड़ शराब के नशे में गाली गलोज कर रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर चिकित्सीय जांच कराई। चिकित्सको ने शराब पिने की पुष्टि की। गिरफ्तार पियक्कड़ मांझा थाना के देवापुर आशा राऊत के टोला के कुंदन कुमार बताया जाता है।

शराब के नशे में एक गिरफ्तार

कटेया| थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव के पास से पुलिस ने शराब के नशे में सड़क पर लेटा हुआ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पुलिस अवर निरीक्षक बबन सिंह क्षेत्र भ्रमण में निकले हुए थे जैसे उन्होंने सेमरिया जमुना मुख्य मार्ग के सेमरिया गांव के पास शराब के नशे में सड़क के किनारे एक व्यक्ति गिरा हुआ था पुलिस द्वारा चिकित्सीय जांच हेतु कटेया रेफरल अस्पताल लाई जहां जांच के क्रम में शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के सेमरिया निवासी सुमित पटेल बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया।

खबरें और भी हैं...