- Hindi News
- National
- Uchkaganv News Dumaria Defeated Uchkagaon By 74 Runs In The Final Match Of The Golden Cup Cricket Tournament
गोल्डन कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में डुमरिया ने 74 रनों से उचकागांव को हराया
गोल्डन कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को सामपुर के खेल मैदान पर उचकागांव और डुमरिया टीम के बीच खेला गया। जिसमें डुमरिया की टीम ने उचकागांव को 74 रनों से हराकर कप पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर डुमरिया के टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया । वहीं निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 104 रन बना लिया। जिसके जवाब में उतरी उचकागांव की टीम ने 10 ओवर में मात्र 30 रन बनाकर आलआउट हो गई।
पूरा ओवर भी नहीं खेल पाए
उचकागांव टीम की शुरूआत काफी खराब रहीं ।शुरूआत में ही उसके दोनों ओपनर बल्लेबाज आउट हो गए । इसके बाद विकेट का पतन होता रहा । टीम का कोई भी खिलाड़ी दहाई के आकड़े को पार नहीं कर पाया । मैच में बुरी तरह से उचकागांव की टीम को हार का सामना करना पड़ा । उचकागांव की टीम 10 ओवर में मात्र 30 रन बनाकर आलआउट हो गई।
पुनित बने मैन आॅफ द मैच
फाइनल मुकाबले में 4 विकेट लेने वाले डुमरिया टीम के खिलाड़ी पुनीत कुमार को मैन आफ द मैच और सीरीज में सबसे अधिक 188 रन बनाने वाले उचकागांव के खिलाड़ी हैप्पी सिंह को मैन आफ द सीरीज घोषित किया गया। इस दौरान विजयी टीम को हिंदू युवा वाहिनी के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा उर्फ त्यागी बाबा और बैरिया दुर्ग पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश्वर बैठा के द्वारा कप देकर सम्मानित किया ।
उचाकागांव के शामपुर में आयोजित टूर्नामेंट में विजयी खिलाड़ी को सम्मानित करते अतिथि