पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

1 अप्रैल से सिर्फ बीएस-6 वाहनों का ही होगा रजिस्ट्रेशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुप्रीम काेर्ट की नई गाइडलाइन के अनुसार प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनाई बीएस-6 की गाड़ियां ही 1 अप्रैल से चलन में रहेंगी। जिसके चलते शहर सहित जिले भर के बाइक डीलर्स द्वारा अपने स्टॉक में रखी बीएस-4 की गाड़ियों को डिस्काउंट देकर निकाला जा रहा है। पिछले दिनों बाइक कंपनी ने महिलाओं के लिए बनाई गई प्लेजर गाड़ी में 15 हजार रुपए की छूट दी थी। जिसके चलते एक सप्ताह में ही 30 से अधिक गाड़ियां बिकने से अधिकांश स्टॉक खत्म हो चुका है। हीरो बाइक सब डीलर संजय राय ने बताया कि उनके यहां बीएस-4 की अधिकांश गाड़ियां निकाली जा चुकी हैं। अब उनके पास बीएस-4 का ज्यादा स्टॉक नहीं है। जो गाड़ियां शेष हैं उनके लिए 15 मार्च तक पंजीयन किए जाएंगे। वहीं बजाज बाइक के सब डीलर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि उनके यहां एक माह पहले से ही कुछ बाइकों में डिस्काउंट दिया गया था, अब बीएस-4 का स्टॉक नहीं बचा है। हालांकि जिन लोगों के पास वर्तमान में बीएस-4 वाहन उपलब्ध हैं, वह भी आगे चलते रहेंगे, लेकिन एक अप्रैल से कंपनियों द्वारा केवल बीएस-6 वाहनों की बिक्री की जाएगी और उन्हीं का रजिस्ट्रेशन होगा। बताया गया है कि जिले के सभी बाइक डीलर्स के पास अभी भी करीब 100 से अधिक बाइक का स्टॉक है।

अप्रैल से बढ़ जाएगी कीमत

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सभी बाइक लीडर्स अपने पास स्टॉक में रखे वाहनों को लुभावने डिस्काउंट व ऑफर देकर जल्द से जल्द निकाल रहे हैं। यही कारण है कि बाइक एजेंसियों में ऑफर वाले वाहन खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बताया गया है कि 1 अप्रैल के बाद लोगों को हर बाइक 8 से 9 हजार रुपए अधिक मंहगी मिलेगी।

इसलिए बीएस- 6 वाहन ही बिकेंगे

बीएस मतलब एक ऐसा मानक है जिससे गाड़ियों के इंजन के प्रदूषण को मापा जाता है। सरकार ने जाे मानक तय किया है इसमें बीएस-4 की तुलना में-6 वाहनों में हानिकारक गैसाें की मात्रा 90 प्रतिशत तक कम हाेती है। बीएस-6 बहुत हद तक प्रदूषण कम करने में सहायक हाेंगी।

1 अप्रैल से बीएस-6 का ही रजिस्ट्रेशन

बीएस-4 वाहनों की बिक्री और रजिस्ट्रेशन पर एक अप्रैल से प्रतिबंध लग जाएगा। इसके बाद केवल बीएस-6 वाहनों का रजिस्ट्रेशन होगा। सभी डीलरों को सरकार के गाइड लाइन से अवगत कराया जा चुका है।।
प्रमोद कुमार, डीटीओ

शो रूम में खड़ी बाइक

खबरें और भी हैं...