- Hindi News
- National
- Gopalganj News Halika Dahan Today From 630 Pm To 11 Pm Is Auspicious The Color Aabir39s Shopping Has Increased
हाेलिका दहन अाज, शाम 6:30 बजे से रात 11 बजे तक है शुभ, रंग-अबीर की हाे रही खरीदारी से बढ़ी रौनक
होली को लेकर अब संशय दूर हो गया है। अब आप भी निश्चिंत हो लें कि इस बार होली मंगलवार को ही मनेगी। वह भी मंगल के उच्च प्रभाव में। यह दुर्लभ संयोग हैं। रंग-अबीर उड़ाने का यह मुहूर्त चार साल बाद आया है। वर्ष 2016 में भी होली मंगलवार को पड़ी थी। तब तिथि के खंडित होने की वजह से लोग दो दिन हाेली मनाए थे। मुहूर्त पर गुलाल लगाने वालों की होली मंगलवार को मनी थी और खाने-पीने वाले लोग बुधवार को होली मनाए थे। .... लेकिन इस बार सब कुछ स्पष्ट है। तिथि भी खंडित नहीं है। ऐसे में होली को लेकर अब कोई संशय नहीं है।
ज्योतिषियों का एक मत
बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली के आचार्य सच्चिदानंद पांडेय, सिरसा के ज्योतिषाचार्य पं.शशि भूषण पांडेय, गोपालपुर के ज्योतिषाचार्य पं. लक्ष्मण तिवारी और शहर के ज्यातिषाचार्य पं. रंजन उपाध्याय से हमने तर्क लिया। सभी ज्योतिषियों का एक हीं निष्कर्ष रहा कि होली होलिका दहन सोमवार की रात और होली मंगलवार को मनेगी।
यह है तर्क
होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की रात और होली चैत्र प्रतिपदा को मनाई ताजी है। सोमवार को 12:32 बजे तक भद्रा है। इसलिए होलिका दहन शाम 6 बजे रात्रि 11 बजे तक होगा। मंगलवार की अहले सुबह 7:03 बजे से एकम् तिथि में धूरखेल होगा। मंगलवार की रात्रि 9 बजे के बाद द्वितीया तिथि हो जाएगी। दूज में होली वर्जित है। ऐसे में होली मंगलवार को ही मनेगी।
ट और प नाम बाले होलिका दहन से दूर रहें
होलिका दहन पूर्वा फल्गुनी नक्षत्र के सिंह राशि में हो रहा है। इस राशि का पहला अक्षर म, मो, ट, टी और टू है। इस राशि नाम वालों को होलिका दहन की पहली लपटें देखना वर्जित है। उक्त राशि वालों के लिए होलिका दहन देखना शुभ फलदायी नहीं है। मंगलवार को गोबर छूना भी वर्जित है।
डॉ. जीएम झा ने कहा-केमिकल से बना रंग त्वचा और शरीर के लिए हानिकारक, हर्बल रंग का करें उपयोग
सिटी रिपोर्टर|गोपालगंज
होली मंगलवार को है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में होली का हुड़दंग अभी से उफान पर है। बाजार सज गये है। खरीदारों की भीड़ बाजार में उमड़ रही है। होली को लेकर अधिकतर केमिकल वाले रंगों का दुकान मौनिया चौक से लेकर थाना चौक,घोष माेड़ से लेकर पुरानी चौक तक लगभग सैकड़ों दुकान पर केमिकल वाले रंग बेचे जा रहे है। ये रंग त्वचा और आखों के लिए काफी नुकसानदेह हैं। इन रंगों में मौजूद केमिकल आंखों में एलर्जी पैदा करते हैं। इसलिए होली में आंखों को इन रंगों से बचाने के लिए जानकार बताते है कि रंग खेलने के समय विशेष सावधानी की जरूरत है।
केमिकल मिला रंग त्वचा और शरीर के लिए हानिकारकङ शहर प्रसिद्ध डॉ. जीएम झा बताते हैं कि बाजार में उपलब्ध रंगों में केमिकल मिला हो सकता है, जो आपकी आंखों के लिए हानिकारक है।
होली को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक, महंगाई पर आस्था भारी
मार्च
इससे बचने के लिए ब्रांडेड हर्बल रंग का करें उपयोग
बाजार में ब्रांडेड हर्बल रंग उपलब्ध है, जहां तक संभव हो इनका ही प्रयोग करें। होली के दिन रंग खेलने से पहले चेहरे पर सनक्रीम, शरीर व सिर में तिल का तेल लगा लें। रंग लगने के बाद उसे जल्दी ही धुल कर साफ कर दें। होली पर अच्छी किस्म की पिंक या रेड कलर की नेल पालिश लगा लें। बाद में यह इरेजर तरल से आसानी से साफ हो जाती है। नेल पालिश नाखून रंग से बचे रहेंगे। रंग खेलने से पहले आंख से कांटेक्ट लेंस हटा लें। इसके बाद आंख पर बचाव के लिए चश्मा पहन लें। रंग चले जाने पर कई बार साफ पानी से आंख धुल लें। चंदन का लेप सबसे अच्छा प्राकृतिक गुलाल है। इसके अलावा मैदा में हल्दी व इत्र मिलाकर प्राकृतिक गुलाल तैयार कर सकते हैं। बाजार में मिलने वाले लाल , हरे व पीले रंग रासायनिक पदार्थो का मिश्रण है। ये त्वचा पर जलन, खुजली, दाने पैदा करते हैं।
रंगों और पिचकारी की सजी दुकान,खरीदारी करते हुए लोग
म्यूजिकल पिचकारी की है धूम
चौक-चौराहे पर होली के रंग और पिचकारी की खरीदारी शुरू हो गई है। रंगों की पिचकारी से बाजार गुलजार हो गए हंै। आकर्षक पिचकारी बच्चों को लुभा रहे हैं। नए अंदाज में दुकानों को सजाया जा रहा है। शहर के मौनिया चौक,हजियापुर चौक,घोष माेड़,पोस्टअाॅफिस चौक, सहित प्रमुख स्थानों पर रंग, गुलाल, मुखौटे, स्प्रे पेंट आदि की दुकानें सज गई हैं। दुकानदार कमल ईरानी ने बताया कि इस बार 200 से लेकर 300 रुपए तक की म्यूजिकल पिचकारी बाजार में बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। होली में रंग, पिचकारी के अलावा मुखौटों का क्रेज भी बहुत है। सुपरमैन, स्पाइडर मैन, छोटा भीम जैसे मुखौटों को बच्चे काफी पसंद कर रहे हैं।
शताक्षी में रंग अबीर गुलाल लगाकर खुशी मनाते हुए
10 मार्च : रंग वाली होली
रंग-गुलाल लगाती छात्राएं
गोपालगंज| होली पर खरीदारी को लेकर हथुआ बाजार एवं आसपास के बाजारों में काफी भीड़ देखी गई। होली पर लोग रंग,गुलाल, पिचकारी एवं नए-नए कपड़े खरीदने के लिए बाजार में पहुंचे। वहीं स्थानीय दुकानदार भी कई तरह की पिचकारियां अपनी दुकानों पर सजाए हुए हैं। स्थानीय दुकानदार हिमांशु गुप्ता बताते हैं कि इस बार बाजार में मोटू पतलू ,डोरेमोन ,सोफिया,स्पाइडर मैन,बाहुबली की तस्वीरों वाली पिचकारी की मांग ज्यादा है बच्चों को रिझाने के लिए कार्टून पिचकारी भी बाजार में उपलब्ध है। वहीं कपड़ा दुकानदार सोनम चावला बताते हैं कि इस बार होली में पैजामा कुर्ता के साथ-साथ जींस और टीशर्ट की मांग ज्यादा है। युवाओं में कुर्ता पजामा पहनने का क्रेज ज्यादा देखा जा रहा है। चूड़ी,लहठी एवं महिलाओं के कॉस्मेटिक दुकानों पर खरीदारी के लिए महिलाओं की भारी भीड़ बाजार में उमड़ रही है। रंग गुलाल एवं हर्षोल्लास के इस त्यौहार में स्थानीय दुकानदारों की भी चांदी है।
भद्रा पूंछ
होली का मुहूर्त
09
09:37 से 10:38 सुबह
होलिका दहन
होली पर खरीदारी को लेकर हथुआ बाजार एवं आसपास के बाजारों में काफी भीड़ देखी गई, बाजार में लोग सुबह से रंग,गुलाल, पिचकारी व कपड़े खरीदते दिखे
होलिका दहन
पूर्णिमा तिथि आरंभ
03:03 अपराह्न
होलिका दहन
6:22 से 8:49 शाम
भद्रा मुख
10:38 से 12:19 पूर्वाह्न
होली को लेकर खरीदारी के लेकर बाजारों में लगी भीड़