पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली मिलन समारोह तरुण विकास मंच के युवाओं ने गाए फाग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टीभीएम जिम के प्रांगण में तरुण विकास मंच के युवाओं ने भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें बैकुण्ठपुर,सिधवलिया,बरौली, मशरख एवं गोरेयाकोठी से मंच के युवक शामिल हुए ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवक्ता सौरभ दुबे एवं प्रखण्ड अध्यक्ष विक्की सिंह ने किया। साथ ही बरौली विधान सभा के संयोजक सुनील यादव ने अपनी कम्पनी तूफान म्युजिक वर्ल्ड के कलाकारों को साथ लाए जँहा कलाकारों ने होली गीतों पर समा बांध दी। गायक गोविन्द मिश्रा,रितेश लाल यादव, बिजेश रितेश, शहीद सुपर, सहयोगी आशिक राज उपस्थित रहे । युवकों ने मिलन समारोह के माध्यम से आपसी भाईचारे एवं प्रेम का संदेश देते हुए एक दूसरे को रंग गुलाल लगाए। मौके पर छपरा जिला के जिलाध्यक्ष निशु सिंह,निरंजन पांडेय,पवन पांडेय, बीटू पांडेय,श्रीकांत गुप्ता,सिंधु सिंह, अंबुज पांडेय,संजीव पुरोहित,अमित दुबे,हरिओम पाण्डेय,राजन पाण्डेय,अभीषेक पाण्डेय,शैलेश पाण्डेय,अजीत कुमार अनूप यादव,मनु यादव प्रिंस यादव,रोहित कुमार, बिटू सिंह,आशीष पांडेय संजीव कुमार,मंजीत कुमार,अमन सिंह,कुणाल गुप्ता,गोबिंद पाण्डेय, राहुल कुमार सहित सैकड़ों युवा शामिल थे।

खबरें और भी हैं...