पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gopalganj News Holi Played Raghuveera In Awadh Holi Played Raghuveera Danced On

होली खेले रघुवीरा अवध में, होली खेले रघुवीरा... पर थिरके

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंग-गुलाल का त्योहार होली सौहार्द व आपसी भाईचारे के बीच संपन्न हुआ। छिटपुट घटनाओं को छोड़ उमंग व उत्साह का त्योहार होली संपूर्ण जिले में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिला मुख्यालय में बच्चे, नौजवान व बुजुर्ग सभी टोली बनाकर होली खेलते नजर आये। एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली की मुबारक बाद देते दिखे। खासकर बच्चों व नौजवानों में होली को लेकर खासा उत्साह दिखा। नौजवानों की टोली द्वारा जोगीरा गाकर होली के उमंग को दुगुना किया गया, वहीं कई जगह डीजे के साथ होली गीत पर थिरकते नजर आये युवा। परंपरा के अनुरूप लोगों ने अपने से बड़ों के पैर पर गुलाल चढ़ा आशीष लिया तो वहीं छोटों को गुलाल लगा त्योहार की मर्यादा को सार्थक बनाया। वहीं रंगों का त्योहार होली ग्रामीण इलाकों में परंपरागत तरीके से मनाई गई। इस दौरान गांवों में ढोल की थाप सुबह से लेकर देर शाम तक गूंजती रही। लोगों ने गांवों में मिट्टी से लेकर रंग व अबीर तक की होली खेली। इस दौरान करीब आधा दर्जन स्थानों पर मारपीट की भी घटनाएं हुई। लेकिन गांवों का माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण बना रहा।

प्रखंडों में भी रहा होली का रहा उमंग, नहीं हुआ हुड़दंग

रंग-गुलाल का त्योहार होली संपूर्ण प्रखंड़ों में सौहार्द व आपसी भाईचारे के बीच संपन्न हुआ। दो दिवसीय रंगों का पर्व होली सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। सदर अनुमंडल मुख्यालय एवं हथुअा अनुमंडल क्षेत्र के इलाके में होली पर्व शांतिपूर्वक एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में मनाया गया। रंग गुलाल और परंपराओं का निर्वहन करते सभी आयु वर्ग के लोग नजर आए। रंगों के इस पर्व का लुत्फ बच्चों एवं युवाओं में खासा जोश दिखा जो टोलियों में और झुंड में एक दूसरे को रंग लगाकर सराबोर होते रहे। परंपराओं का निर्वहन करते हुए दूसरे पहर में लोग एक-दूसरे के घरों में पहुंचकर गुलाल लगते हुए बड़ों से आशीर्वाद लिया और शुभकामनाएं दी। कहीं हुड़दंग का माहौल इस बार नहीं बन पाया।

डीएम व एसपी ने लगाया लोगों को अबीर

होली के त्योहार में डीएम अरशद अजीज और एसपी मनोज कुमार तिवारी ने रंग अौर अबीर लगा कर शांति एवं सौहार्दपूर्ण होली मनाने का संदेश दिया। सुबह से ही डीएम और एसपी के निवास पर रंग और अबीर लगाने का कार्यक्रम शुरू किया गया। क्या अधिकारी हो या आम जन सभी लोगों एक दूसरे को रंग और अबीर लगाकर एक दूसरे से गल्ला मिले। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि रंगों का पर्व होली खुशी का पर्व है। सभी जाति जाति धर्म के लोग इसे खुशी से मनाएं। यही मेरा संदेश है।

उचकागांव में होली की मची रही धूम

मंगलवार को उचकागांव में रंगों का महापर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्रामीण व मीरगंज के शहरी क्षेत्र में होली की धूम मची रही। लोगों ने जमकर होली पर्व का आनंद लिया। साथ ही कई व्यजंनों का लुत्फ भी उठाया। युवा वर्ग ने अबीर-गुलाल लगाकर बड़े-बुर्जगों से आशीर्वाद लिया। साथ ही डीजे पर जमकर डांस भी किया। सुबह से ही रंग खेलने के लिए टोलियों में लोगों का जत्था सड़कों पर निकल पड़ा। जिसमें अधिकांश युवा ही शामिल रहे। सुबह में लोगों ने जमकर रंग खेली। जबकि दोपहर के बाद अबीर-गुलाल का दौर चल पड़ा।

होली के मौके पर रंग के साथ मस्ती में डूबे हुए युवक।

शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई गई होली

हथुआ| हथुआ में होली का त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई गई । मंगलवार को हथुआ के विभिन्न गांव में परिसर में लोगों पर होली का खुमार छाया रहा। पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ रंग अबीर एवं गुलाल से लोगों ने होली का त्यौहार मनाया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने नेतृत्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। हथुआ बाजार के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर होली के दिन सुबह से ही काफी चहल-पहल देखी गई ‌। लोगों ने कहा कि होली आपसी भाईचारे एवं हर्षोल्लास का त्यौहार है। जिसे हम सभी ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर अंचल अधिकारी ने कहां की कुछ असामाजिक तत्वों के चलते त्यौहारों में आए दिन अप्रिय घटनाएं होती रहती हैं। जिससे हम सभी को बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि गलत अफवाह फैलाकर समाज में अशांति फैलाने वाले लोगों पर प्रशासन की पूरी नजर रही। होली को लेकर कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली। होली के त्योहार में अवैध शराब कारोबारियों एवं शराब का सेवन करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रही। कुचायकोट विधायक अमरेन्द्र पांडे उर्फ पप्पू पांडेय एवं जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पांडेय अपने निवास स्थान नयागांव तुलसीया पर धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया गया।

होली में मस्ती में डूबे युवक।

मीरगंज| हर्षोल्लास पूर्वक मनी होली

उल्लास पूर्ण माहौल में मंगलवार को मीरगंज शहर में महापर्व होली मनाया गया। इस दौरान शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली का जश्न लोगों ने भाई चारे के साथ मनाया। सुबह से ही शहर में एक तरफ जहां युवा वर्ग रंग अबीर गुलाल के साथ मस्ती में नजर आए। वही अपराहन के बाद बड़े बुजुर्ग भी इसमें शामिल होकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। मीरगंज शहर में सुबह से ही होली खेलने के लिए युवाओं को टीम एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले आती-जाती देखी गई। इस दौरान बच्चों और किशोरों में होली को लेकर उत्साह देखा गया। होली के हुड़दंग को लेकर सड़कों पर भी रंगों और गुलाल से भरा नजारा देखा गया। इसके पूर्व नगर पंचायत में भी नगर के विभिन्न वार्ड पार्षदों ने आपस में जमकर होली खेली और एक दूसरे को बधाइयां दी। होली पर्व को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े और पुख्ता प्रबंध किए थे। इस दौरान छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर होली में पूरी शांति रही।

होली के मौके पर डीजे के धुन पर रंग के साथ मस्ती में डूबे हुए युवक।

रंग व अबीर का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

फुलवरिया : प्रखंड स्थित सभी गांवों में रंगों का त्योहार होली उल्लास एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। बरौली प्रखंड क्षेत्र में होली का पर्व उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। इस बीच देर रात तक लोगों को अबीर लगाने का कार्यक्रम चलता रहा। सिधवलिया प्रखंड क्षेत्र में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। युवतियों एवं बच्चे रंग और गुलाल में सराबोर होते रहे।-पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र में महापर्व होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हो गया। होली के दिन रंग गुलाल के साथ सभी लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर होली की बधाईयां दी तथा मिठाईयां बांटी। कुचायकोट में रंग व अबीर का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। भोरे प्रखंड में होली का पर्व शांति के साथ संपन्न हुआ। शराब बंदी के दौरान गांवों का माहौल कहीं भी नहीं बिगड़ा।

होली के दौरान कुर्ता फाड़ होली खेलते युवक।

विजयीपुर: रंग अबीर गुलालों का होली का पर्व शांतिपूर्वक मना

रंगों का त्योहार होली शांति पूर्ण तरीके से मंगलवार को संपन्न हो गया ।कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की खबर नहीं है ।थाना क्षेत्र के नौतनमोड ,मारड़ घाट ,मुसहरी, पगरा ,मझवलिया, जगदीशपुर बाजार में होली के पूर्व थानाध्यक्ष संजीत कुमार पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किये । इस अवसर पर होली के दिन दिन भर सीओ, बीउीओ और थानाध्यक्ष ने बाजारों एवं चौक चौराहों ,ग्रामीण क्षेत्रों में गस्ती तेज कर चारों तरफ शांति कायम रखा। पुरे थाना क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारी सक्रिय रहे।

कटेया: मनाई गई होली

प्रखंड में आपसी सौहार्द, प्रेम एवं भाईचारा तथा रंग एवं गुलाल का पर्व होली के दौरान प्रखंड क्षेत्र में शांति बनी रही। इस अवसर पर मंगलवार को पूरे दिन रंग एवं अबीर के सराबोर होकर लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर कही से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

मांझा: शांति व उल्लास के साथ मनाई गई होली

प्रखंड में शांति व उल्लास के साथ होली पर्व मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न गांवों में होली गाने का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। मांझा बाजार के नवयुवक दल के द्वाराहोली का आयोजित किया गया। वहीं जदयू के प्रखंड अध्यक्ष के आवास पर भी होली कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हरखौली: होली मिलन समारोह में खूब उड़े गुलाल

हरखौली में कोचिंग संस्थान संघ के द्धारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में खूब अबीर-गुलाल उड़े। सभी सदस्यों ने एक दुसरे को अबीर लगा कर होली की बधाईयां दी। साथ ही मिठाईयां खाकर जश्न मनायी। इसमें बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने भी भाग लिया। मौके पर ज्ञानेश्वर कुमार उर्फ गांधी,दिनेश सर,प्रो शाने अली,पकंज शर्मा,जितेन्द्र कुमार सिंह,विजय यादव,अजय पड़ित,युगेश यादव,मुन्ना यादव,धर्मेन्द्र सिंह,धनंजय शंकर शरणआदि थे।

होली के दिन शहर के हर मोड़ पर तैनात रहे दंडाधिकारी व पुलिस जवान।

गांवों में हुई मौज-मस्ती व होली की हुड़दंग, जमकर उठाए जायके का लुत्फ, उपद्रवियों पर रही प्रशासन की पैनी नजर


हथुआ में होली के दिन पौधा लगाकर दिया गया सन्देश।
खबरें और भी हैं...