- Hindi News
- National
- Gopalganj News In Uchkagaon The Chief Minister Performed The Shraddharama And The Banquet Was Organized In Front Of Brc Bhavan
उचकागांव में मुख्यमंत्री का किया श्राद्धकर्म और बीआरसी भवन के सामने हुआ भोज का आयोजन
जिले में 25 वें दिन नियोजित शिक्षक-शिक्षिकाओं का हड़ताल जारी रहा। नियोजित शिक्षक संघों के सदस्य वेतनमान की मांग को लेकर चट्टानी एकता के साथ ज़ोरदार प्रदर्शन करते रहे। जिले में शिक्षक और सरकार के बीच आर पार की लड़ाई की स्थिति बन गई है। वेतनमान से कम कोई समझौता करने को तैयार नहीं। नियोजित शिक्षकों ने सात सूत्री मांगों के समर्थन में सभी प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन जारी रखा। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने कहा कि राज्य सरकार नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। एक ही विद्यालय के शिक्षकों को अलग अलग वेतन भुगतान करना कहां का नियम है। जबकि नियोजित शिक्षक भी नियमित शिक्षकों की तरह ही कार्य करते हैं। बावजूद सरकार द्वारा भेदभाव किया जा रहा है।
उचकागांव में बीआरसी भवन के सामने भोज का आयोजन
सिटी रिपोर्टर, उचकागांव : उचकागांव प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन के सामने हड़ताल के पचीसवें दिन हड़ताली नियोजित शिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का श्राद्ध कर्म किया गया। इस दौरान शिक्षकों द्वारा सर के बाल मुंडवाने के साथ साथ मुख्यमंत्री के श्राद्ध कर्म के नाम पर घंट लेकर प्रखंड मुख्यालय की परिक्रमा किया गया। वहीं हिंदू एवं मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ श्राद्ध कर्म की विधियों को पूरा करने के बाद श्राद्ध कर्म भोज का आयोजन किया गया। जिसमें मौके पर पहुंचे काफी संख्या में शिक्षकों ने श्राद्ध कर्म भोज में दही, चूड़ा, गुड और बुनिया का सेवन किया गया। इस दौरान बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि जब-जब शिक्षकों को तानाशाही सरकार ने अपमानित किया है। तब तक शिक्षकों द्वारा तानाशाही शासक को हटाकर नए शासक को राजगद्दी पर बैठाने का काम किया है। जिस प्रकार से धारानंद का नाश करके चाणक्य ने चंद्रगुप्त मौर्य को देश का शासक बनाया था। ठीक वैसे ही अब तानाशाही मुख्यमंत्री को शिक्षकों द्वारा हटाने का प्रण कर लिया गया है। जब तक शिक्षकों की मांगों को सरकार नहीं मानेगी। हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर जनक सिंह, मोहम्मद नासिर, वाजिबुल हक, संतोष कुमार, दाउद अली, बैद्यनाथ यादव, विजय यादव, विजय कुमार, श्यामलाल यादव, रामविनोद सिंह, वशिष्ठ प्रसाद, पूजा कुमारी, रेखा देवी, तरुनम आरा, किरण चौरसिया, शक्ति देवी आदि थे।
प्रदर्शन के दौरान लगाए सरकार विरोधी नारे
हथुआ में धरना पर बैठे शिक्षक
कुचायकोट में पीपल के नीचे शिक्षकों ने मांगों को लेकर लगाए नारे
कुचायकोट | हड़ताल के 25 वें दिन हड़ताली पीपल के नीचे शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। उचकागांव के शिक्षक नेता संजीव तिवारी ने शिक्षको को सम्बोधित करते हुए बताया कि जिस तरह जब हम विद्यालय में होते है तो डटकर बच्चों को पढ़ाते है उसी तरह सरकार की नीतियों ने हमे हड़ताल के लिए मजबूर कर दिया है तो डटकर हड़ताल भी करेंगे। हम तो गुरु है सरकार ने हमे हड़ताली बना दिया है, इसलिए अब अपनी प्रतिष्ठा और सम्मान को सरकार से लेकर हीं विद्यालय में जाएंगे। सेवानिवृत भारतीय प्रशासनिक सेवक एवं पूर्व विधायक बच्चा चौबे के पुत्र तथा राजद नेता श्री विजय कुमार चौबे ने हड़ताली पीपल पहुंच कर शिक्षकों का समर्थन किया और कहा कि गुरु का सम्मान और वेतन प्रशासनिक पदाधिकारियों से भी अच्छा होना चाहिए। किसी भी राष्ट्र के विकास का पैमाना वहाँ की शिक्षा है। आज विश्व के जो देश विकसित है उसका एकमात्र कारण वहां के शिक्षा का उच्च स्तर है, ज्ञान की बदौलत ही अमरीका आज सर्वशक्तिमान बना हुआ है। उन्होंने बताया कि जहां गुरु की पूजा होगी वही देवताओं का निवास होगा। उन्होंने बताया कि वे राजद के राजगीर मीटिंग में जा रहे है। इस मुद्दे पर आम राय बनाकर राजद के चुनावी घोषणापत्र में नियोजित शिक्षकों के सभी मांगों को स्थान दिया जाएगा और राजद की सरकार बनी तो पहली घोषणा में शिक्षकों के सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ उनकी मांगों को स्वीकार किया जाएगा। शिक्षकों को समाजसेवी में ब्रजभूसण चौबे ने भी सम्बोधित कर ऊर्जान्वित किया। मौके पर सर्वेश तिवारी श्रीमुख, अज़हरुद्दीन अंसारी, राजेश कुमार राम, अनिल कुमार राय, मनीष कुमार राय, मीना देवी ने शिक्षकों को सम्बोधित किया।
हथुआ बीआरसी भवन पर शिक्षकों का धरना जारी
हथुआ | समान काम के लिए समान वेतन सहित अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में गुरुवार को पच्चीसवें दिन भी प्रखंड के नियोजित शिक्षकों की हड़ताल जारी रही। गुरुवार को हथुआ बीआरसी पर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आवाहन पर सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रदुमन कुमार गुप्ता एवं प्रखंड संयोजक मंटू राय के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक स्थानीय बीआरसी पर उपस्थित हुएं। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक हम धरने पर बैठे रहेंगे व इसी तरह हड़ताल जारी रहेगी। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों से छात्रों का भविष्य चौपट हो रहा है।धरना सभा में शिक्षकों ने नियमित शिक्षक का दर्जा देने मंदिर की जगह वेतनमान देने व पेंशन योजना सहित अन्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की । शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार के किसी भी धमकि से शिक्षक डरने वाले नहीं है। गुरुवार को हुए धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष देव कुमार ,किशोर राम, सुभाष चंद्र, मनोज कुमार ,अशोक कुमार गुप्ता ,हरेंद्र राय, रानू बैठा ,अली अहमद, मनोज कुमार शर्मा, अमित राय, कौशिक वीरेंद्र आदि थे।
शिक्षकों का समान कार,्य समान वेतन मिलना आजीब हक : पूर्व माध्यमिक जिला सचिव
पंचदेवरी |गुरुवार को गण्डक परिसर में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर समान काम समान वेतन सहित बिभिन्न मांगों के समर्थन में अनिश्चिकालीन हड़ताल के पच्चीसवें दिन धरना के दौरान पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव धर्मनाथ तिवारी ने समर्थन में उतरे और अपने सम्बोधन में कहा कि बिहार सरकार के दमनकारी नीतियों से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई है मुख्यमंत्री को अपने शिक्षकों से वार्ता कर शिक्षको के वाजिव हक के लिए समान कार्य सम्मान वेतन देना चिहिये तभी बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की परिकल्पना किया जा सकता है । शिक्षक नेता राधिकाशरण मिश्रा ने कहा कि शिक्षक डरने वाले नही है, बल्कि और मजबूती से अपने आन्दोलन को जारी रखेगे। धरना में आये शिक्षक को संबोधित करते हुए नेता जनार्दन ओझा ने कहा कि सरकार के तुगलकी फरमान से अब शिक्षक डरने वाले नही है सरकार हमारी आवाज को दबाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है, लेकिन जब तक हमारा अधिकार समान काम समान वेतन नही मिलता हमारा संघर्ष जारी रहेगा । बैठक के दौरान शिक्षक नेता केशव तिवारी , श्यामसुंदर मिश्र सहित अन्य नेताओं ने अपनर अपने बिचार प्रतुत किये । मोके पर सतीश द्विवेदी , मनोज कुमार पाण्डेय , शम्भू राय, तारकेश्वर मिश्र, मुकेश सिंह, आलोक राय, अरविन्द राम, संदीप मिश्र, अमरेंद्र राय, सिवेश राय, वेदव्रत मिश्र, कहैंया प्रसाद, राघवेन्द्र मिश्र, मनेजर राम, मधु सुदन मिश्र, जयपाल टुडू, शैमुल्लाह अंसारी, रामेश्वर ठाकुर संतोष सिंह, बृजमोहन पाण्डेय, संजय शुक्ल, विध्यवासिनी देवी, निर्मला शुक्ला, कुसुम शुक्ला, अंकिता श्रीवास्तव, शशिबाला देवी, सुनील ठाकुर, जयप्रकाश साहु, कुबेर साह, सत्येन्द्र तिवारी, श्रीकांत सिंह, सत्येन्द्र चौधरी, धर्मेन्द्र गुप्ता आदि थे।
पंचदेवरी में धरना पर बैठे शिक्षक
अगर सरकार हठधर्मिता नहीं छोड़ती तो जनता चुनाव में सबक सिखाएगी-संघ
कटेया में धरने पर बैठे शिक्षक
कटेया | बिहार में नियोजित शिक्षक बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर विगत 17 फरवरी से समान काम समान वेतन, राज्य कर्मी का दर्जा देने व अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसी कड़ी में प्रखंड के नियोजित शिक्षक गुरुवार को प्रखंड संसाधन परिसर में हरताल के 25 वें दिन भी शांतिपूर्ण धरना दिया। धरना के मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा हमारी मांगों को यथाशीघ्र नहीं माना जाता है तो हमारा आंदोलन और तेज होगा। सरकार द्वारा शिक्षकों की उपेक्षा करना आगामी चुनाव में महंगा पड़ेगा। अगर सरकार अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ती तो पूरे बिहार की जनता आगामी चुनाव में सरकार को सबक सिखाएगी। क्योंकि हम शिक्षक हीं आम जनता के बच्चों को शिक्षा देने का काम करते हैं। मौके पर धरना की अध्यक्षता शिक्षिका श्रीमती निपु राय ने किया एवं मंच का संचालन शिक्षक जाकिर हुसैन के द्वारा किया गया। मौके पर विश्वरंजन स्वरूप पाठक, सुनील चौबे, संतोष प्रसाद तिवारी, संगीता देवी, मधु देवी, दुर्गेश यादव, धीरज पटेल, सैयद रजा, कंजलोचन द्विवेदी, रोशनदिन अंसारी,नोखेलाल सिंह,परवेज अख्तर, हरिलाल यादव, रामभरोसा सिंह, हरेराम सिंह, अवधेश शाह सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
शिक्षा विभाग कार्यालय में धरना पर बैठे शिक्षक
उचकागांव में सीएम का श्राद्धकर्म करते हड़ताली शिक्षक