पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

थावे के बगहा निजामत गांव में जलसा का हुआ आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थावे प्रखंड के एकडेरवा पंचायत के बगहा निजामत गांव में गुरुवार की देर रात एक दिवसीय जलसा का आयोजन बगहा मदरसा कुरानिया हायते उलूम एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट के तरफ से किया गया।जिसमें कई शहरों के मौलाना शामिल हुए। झारखंड, उड़ीसा, मोतिहारी व बेतिया से आए मौलाना हजरत जुनैद,नवदी साहब,मोतिर रहमान आदि मौलाना जलसा में शामिल हुए। जलसा में मौलाना ने कहा कि मुसलमानों को ईमान होना चाहिए।और अपनी बातों पर कायम रहना चाहिए।हिन्दू हो या मुसलमान सभी को अपना अपना धर्म मनाने की आजादी है।अपने धर्म को पूरे पारदर्शिता के साथ मनाना चाहिए।उनलोगो ने कहा कि हमारे धर्म मे हज करने के बाद मानव जीवन मे परिवर्तन आ जाता है।इस जलसा में हजारों की संख्या में लोग शामिल थे।जलसा में तीन लड़को को पगड़ी बांध कर हाफिज कुरान में शामिल हुए।हाफिज इस्तखार, हाफिज एजाज अहमद,व हाफिज अजहर आलम को हाफिज कुरान पढ़ने के लिए शामिल हुए ।जलसा में शामिल सरपंच हकीकुल नेशा, डॉक्टर अमीर आलम,मेराज अहमद, परवेज आलम,असलम,हाफिज इम्तेयाज व महमद ताजा राज सहित कई गांवों के लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं...