जदयू का 31 तक कार्यक्रम स्थगित
जनता दल यू जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल की अध्यक्षता में बैठक की गई ।बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस आदेश का स्वागत किया गया । जिसमें यह कहा गया है कि कोरोना वायरस को लेकर 31 मार्च तक सभी स्कूल और सरकारी कार्यक्रम नहीं होंगे । इसे देखते हुए जदयू पंचायत से लेकर जिला स्तर पर होने वाली सभी बैठक कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। बैठक में जिला प्रवक्ता उमाशंकर शर्मा ,भीष्म साहनी, रविंद्र कुशवाहा ,अनिल कुमार ,दिनेश प्रसाद ,नंद किशोर सिंह शामिल थे।