पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pancdevri News Kalash Yatra Taken Out With The Instrument Of Shri Vishnu Mahayagya

श्रीविष्णु महायज्ञ को लेकर गाजे-बाजे के साथ निकली गई कलश यात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय प्रखंड के बनकटिया वैष्णो मठ से शनिवार को विष्णु महायज्ञ के लिए विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ बनकटिया वैष्णो मठ स्थित नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ की शुरुआत हुईं। कलश यात्रा में 2100 कन्याएं घोड़ा बैंडबाजा व हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महायज्ञ शुरू होने से माहौल भक्तिमय हो गया है। यज्ञस्थल से हाथी घोड़े, गाजे-बाजे, के साथ जय श्री राम, जय श्री भागवत नारायण, जय ठाकुर जी की जयघोष करते लोग निकले।

डेरवा छरही नदी घाट पर हुई जलभरी

जलभरी डेरवा के छरही नदी के घाट से किया गया । नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ में बनारस से आए यज्ञ पं ओमप्रकाश तिवारी , कथावाचक अजित आनन्द त्रिपाठी वेदांती जी महाराज तथा मथुरा बृन्दावन सके कलाकार पधारे रामलीला औऱ रासलीला करेंगे । संचालक श्री श्री 108 श्री बाबा रामलखन दास जी महाराज द्वारा आहूत किया गया है ।

इन रास्तों से निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा बनकटिया वैष्णो मठ से निकल कर तिवारी छपरा बाबू जमुनहा भृगी चक जमुनहा बाजार महंथवा भाट पोईया गिरधारपोईया होते हुए पवित्र डेरवा छरही नदी घाट पहुंची जहां कलश शोभायात्रा में शामिल कन्या ने जलभरी किया। उसके बाद श्रद्धालुओं ने जल लेकर पुनः बनकटिया वैष्णो मठ में प्रस्थान किया ।

ंचदेवरी में विष्णु महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा में शामिल युवतियां

पंचदेवरी में विष्णु महायज्ञ को लेकर नदी में जल भरती श्रद्धालु

विष्णु महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा में शामिल आकर्षक झांकी
खबरें और भी हैं...