कमला राय कॉलेज में कमला बाबू की जयंती मनी
गोपालगंज| शहर स्थित कमला राय कॉलेज परिसर में सोमवार को महान स्वतंत्रता सेनानी व महाविद्यालय के संस्थापक स्व. कमला बाबू की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन की तरफ से भी उनकी जयंती कॉलेज के विज्ञान संकाय में भी मनाई गई। इस मौके पर डीएम अरशद अजीज ने स्व. कमला बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही जिला प्रशासन से अन्य अधिकारियों ने भी माल्यार्पण किया। वहीं महाविद्यालय की तरफ से प्राचार्य डॉ. रूखसाना खातून, प्रधान सहायक अविनश कुमार सिंह, वैद्यनाथ प्रसाद सिंह, संपूर्णानंद झा, डॉ. वशिष्ठ ठाकुर, संदीप कुमार, तनवीर हसन आदि ने स्व. कमला बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि
अर्पित की।