- Hindi News
- National
- Kuchaykot News Leopard Attacked And Injured A Woman Who Was Breaking Vegetables In The Field Six Other People Who Were Saving Were Also Injured
खेत में सब्जी तोड़ रही महिला पर तेंदुए ने हमलाकर घायल किया, बचाने गए छह अन्य लोग भी घायल
प्रखंड के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सब्जी तोड़ने पहुंची एक महिला को तेंदुवा ने पंजा मार कर घायल कर दिया। घायल महिला के चिल्लसने पर बचाने पहुंचे एक दूसरे शख्स पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। एक-एक कर खेत में काम कर रहे छः लोगो को तेंदुए ने घायल कर दिया है। सभी घायलों का इलाज राजापुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। जंगल से भटककर बस्ती की ओर पहुंचे खतरनाक तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग और पुलिस की टीम दो दिनों से प्रयास कर रही है। उधर तेंदुए के हमले के डर से आसपास के किसान खेतों में काम करने नहीं जा रहे हैं। शाम होते ही बस्ती के लिए अपने घरों में कैद हो जा रहे हैं।
तेंदुए के हमले में घायल हुआ किसान
हमले में ये हुए घायल: रामपुर गांव की शांति देवी बैगन के खेत में सब्जी तोड़ने पहुंची थी। साथ में पटीचक्र गोपी गांव के छबीला प्रसाद भी थे। उन्हें बैगन खरीदना था। तभी बैगन के झाड़ से निकलकर तेंदुआ शांति देवी पर हमला कर दिया। छबीला प्रसाद मारने के लिए दौड़े तो उन पर भी वह पंजे से झपट्टा मारा। जिससे छबीला प्रसाद भी घायल हो गए। इसी प्रकार रामपुर गांव के ही दीनानाथ साह, कयामुद्दीन अंसारी, लालचंद यादव, महेश यादव सभी छह घायलों का इलाज राजापुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में कराया जा रहा है।