चार प्रखंडों में सर्वाधिक,आज से मौसम साफ रहने की उम्मीद
बेमौसम बारिश ने किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। सबसे ज्यादा परेशानी उनकी हो गई है जिनकी फसलें पक कर तैयार हो चुकी हैं। फसल गिरने से उसके सड़ने का अंदेशा बढ़ गया है। उनमें फफूंदी लगने की संभावना भी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार के अनुसार बारिश के बाद दिन का अधिकतम पारा 5 डिग्री तक गिर गया। मौसम में ठंडक बढ़ गई है। शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। अधिकतम पारा 24 डिग्री और रात का न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आगे क्या?|मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। फिलहाल किसी नए चक्रवात के बनने के संकेत नहीं मिले हैं। आज आसमान में बादलों की आवजाही बनी रहेगी। धूप भी होंगे। सोमवार से आसमान पूरी तरह से साफ हो जाएगा। दिन व रात के पारे में तेजी से इजाफा होगा। बुधवार तक पारा चढ़कर 30 डिग्री पहुंच सकता है।
एमएम हुई बारिश
गुरुवार की रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को दिन भर चला। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग- अलग समय पर कहीं तेज तो कहीं बूंदाबांदी हुई। 24 घंटे का वर्षापात 22.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह इस महीने के औसत से ढ़ाईगुना ज्यादा है।
घंटे में 22.3 मिली मीटर हुई बारिश
पटना, रविवार 15 मार्च , 2020