पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vijayipur News Meeting Of Peace Committee Between The Two Parties Before Holika Dahan In The Staff

कर्मचार में होलिका दहन से पूर्व दोनों पक्षों के बीच शांति समिति की बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विजयीपुर प्रखंड के खिरीडीह पंचायत के कर्मचार गांव में कव्रिस्तान और होलिका दहन स्थल आमने-सामने रहने के कारण होलीका दहन के समय अक्सर तनाव की स्थिति बन जाती है। शान्ति स्थापित करने को लेकर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में सीओ, बीडीओ तथा थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों के साथ रविवार को शान्ति समिति की बैठक की। कई निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने दोनों पक्षों से अपील करते हुए कहा कि होलिका दहन का स्थान जहां है वहां हिन्दू शान्ति पूर्ण तरीके से होली जलायें। इसमें हस्तक्षेप नही किया जाए। वहीं कव्रिस्तान स्थल पर कोई अन्य पक्ष अतिक्रमण नही करें। अंचल पदाधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि होली आपसी भाई चारा और खुशी का त्योहार है। इस पर सभी भाई खुशी-खुशी पर्व मनाए। मौके पर पंचायत के मुखिया पारस नाथ यादव, सरपंच जाकिर अंसारी, संजय शुक्ला, गंगा कानू, शिवाजी कुशवाहा, मनोज यादव,साहमुहम्मद,सोहरम मिआ, गोविन्द पासवान, मोहर्रम अंसारी समेत कई दर्जनों लोग रहे।

खबरें और भी हैं...