हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्द हवाओं का रुख उत्तरी हो गया। नेपाल की पहाड़ों की हवा चंपारण के मैदानों में होती हुई जिले तक पहुच रही है। इस कारण रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में आए बदलाव के साथ अब सुबह हल्का कोहरा छाने लगेगा। इसके साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट की शुरुआत हो जाएगी। वैसे गुरुवार को दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था।
अगले तीन दिनों का संभावित तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
शुक्रवार 28 डिग्री 17 डिग्री
शनिवार 28 डिग्री 18 डिग्री
रविवार 27 डिग्री 17 डिग्री
इस बार नवंबर से कोहरा
दो सालों से अक्टूबर अंत में ही हल्का कोहरा हो रहा था, लेकिन इस बार नवंबर का एक पखवाड़ा गुजरने के बाद भी अभी तक कोहरे का असर नहीं है। किंतु गुरुवार से तापमान में कमी सर्दी लायक होने लगी है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि कुछ दिन से बना प्रति चक्रवात समाप्त हो गया है और हवा उत्तर भारत की ओर अग्रसर हैं। इसलिए अब मौसम में नमी बढ़ेगी। अगर हवा की गति नहीं बढ़ी तो कोहरा छाने लगेगा। गुरुवार को हवा की गति 4 किलोमीटर प्रतिघंटा और आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई।
सुबह में छाया रहा घना कोहरा