पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gopalganj News Meteorological Department And Central Agricultural Research Council Launched App For Farmers

मौसम विभाग और केन्द्रीय कृषि अनुसंधान परिषद ने किसानों के लिए किया एप लाॅच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किसान अब मौसम का हाल अपने मोबाइल पर जान सकेंगे। इसके लिए मौसम विज्ञान विभाग व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने मेघदूत एप लांच किया है। डिजिटल इंडिया के तहत बढ़ते कदम में किसानों के लिए यह नई सुविधा केंद्र सरकार ने शुरू की है। इसकी जानकारी सिपाया कृषि फार्म के मौसम वैज्ञानिक डॉ रामकृष्ण राय ने दी। उन्होंने बताया कि इस एप की मदद से किसानों को मौसम व कृषि से संबंधित विभिन्न जानकारियां मिलेंगी। इस एप से तापमान, बारिश, आर्द्रता, हवा की गति तथा हवा की दिशा से संबंधित पूर्वानुमान संबंधी जानकारियां समय-समय पर प्रदान की जाएंगी। इससे किसान अपनी फसलों और पशुओं की देखभाल के तरीके, कृषि कार्य कर सकेंगे। खेती के लिए यह एप सलाहकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस एप के जरिए मौसम की जानकारी के साथ मौसम पूर्वानुमान से किसान अपनी फसल भी बचा सकेंगे। इस एप्लीकेशन को बनाने का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल परामर्श और मौसम की जानकारी देना है।

फसलों को प्रभावित होने से बचा सकेंगे किसान

एप से किसानों को स्थान, फसल और पशुधन, विशिष्ट मौसम आधारित जानकारी मिलेगी। मौसम का पूर्वानुमान पता चलने से बारिश की स्थिति स्पष्ट होगी और किसान समझ सकेंगे कि खेत में दवा अभी डालें या नहीं। इससे किसानों के पैसे की भी बचत होगी। मोबाइल एप पर पांच दिन के लिए परामर्श (एडवाइजरी) जारी की जाएगी। सप्ताह के प्रति मंगलवार व शुक्रवार को एप बताएगा कि आगामी दिनांक में मौसम कैसा रहेगा।

10 भाषा में एप रहेगा उपलब्ध

इतना ही नहीं किसानों को फसलों की सिंचाई कब करना है, दवा कब डालनी है। एप में देखकर यह पता लगा सकेंगे कि बारिश कब होगी, जिससे किसानों को सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। एप्लीकेशन सभी किसान या सामान्य व्यक्ति मोबाइल में प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप्लीकेशन में अपना नाम, स्थान भरकर पंजीकृत कर सकते हैं। एप में हिंदी, अंग्रेजी सहित 10 भाषाओं में जानकारी मिलेगी। इससे किसानों को कहीं भटकना नहीं पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...