पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आपसी विवाद में अधेड़ को पीटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी गांव में घर का दरवाजा रंगने से मना करने पर सगे भाइयों द्वारा गांव के मारूफ अहमद को लाठी-डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया गया। मामले में घायल मारूफ अहमद का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। मामले को लेकर घायल मारूफ अहमद के आवेदन पर अपने भाई अफसर आलम सहित दो लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

मारपीट में तीन जख्मी

सिधवलिया | थाना क्षेत्र के बलरा गांव में हुई मारपीट में महिला सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए ।घायलों में आमोद महतो, चंदा देवी और बाली महतो है जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में भर्ती कराया गया ।प्राथमिक उपचार के बाद चंदा देवी को चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर किया ।घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जाता है।
खबरें और भी हैं...