चनावे मंडल कारा में छापेमारी मोबाइल और चार्जर बरामद
चनावे मंडल कारा में जेल प्रशासन द्वारा छापेमारी के दौरान नोकिया मोबाइल, बैट्री व चार्जर बरामद हुआ। बताया जाता है,की मंडल कारा में छापेमारी कर सघन तलाशी जेल प्रशासन द्वारा किया गया। जिसमें मंडल कारा के सभी वार्ड, खंड, अस्पताल एवं गांधी वार्डो की तलाशी ली गई।इसी दौरान गांधी वार्ड के खंड संख्या 3 में बंदी विचाराधीन माझां थाने के आदमापुर गांव के महमद गुलाब के पास से नोकिया मोबाइल, बैट्री व चार्जर बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान बताया कि कारा में तैनात गृह रक्षक धूपसागर भगत ने अपने गुमटी से फेक कर बैट्री सहित मोबाइल व चार्जर उपलब्ध कराया है। जिसको लेकर लिपिक सह प्रभारी उपाधीक्षक मंडल कारा प्रशांत कुमार ने बंदी महमद गुलाब व कारा में तैनात गृह रक्षक धुपसागर भगत पर थावे थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।