पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bruli News Mobile Shopkeeper Returning From Marriage Dies In Road Accident

शादी से लौट रहे मोबाइल दुकानदार की सड़क हादसे में मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शादी समारोह से लौट रहे सीवान के एक मोबाइल दुकानदार की सड़क हादसे में मौत हो गई । हादसा बरौली थाना क्षेत्र के पश्चिम रेलवे ढाला के टर्निंग पॉइंट के पास की हैं। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा की मौत की असली वजह क्या हैं। हादसे की खबर युवक के एक दोस्त ने उसके परिजनों को दी । युवक के परिजन खबर मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे । जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम दीपक कुमार मांझा थाने के फुलवरिया गांव स्थित हरिशंकर चौधरी के घर बारात में शामिल होने के लिए घर से बाइक से आया था। शादी समारोह में शामिल होकर वह जा रहा था इसी दौरान बाइक बरौली थाने के नवादा रेलवे ढाला के पास स्थित एक गति अवरोधक लोहे की पोल से टकरा गई। जिससे वह घायल हो गया व सड़क के किनारे स्थित पानी से भरे गड्ढे में गिरकर उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह सड़क से गुजरने वाले राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव को पानी से बाहर निकाला। वहीं उसके जेब में पाए गए पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त की गई। इसके बाद मृतक के घर वालों को घटना की जानकारी दी गई।

बाइक पूरी तरह से थी क्षतिग्रस्त

हादसे के बाद बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी । थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत बाइक के पोल में टकराने से हुई दुर्घटना में हुई है। लोहे के पोल से जोरदार टक्कर होने से उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

दीपक मोबाइल का दुकान चलाता था

दीपक को जानने वालों ने बताया कि दीपक एक मिलनसार युवक था उसका अपना निजी मोबाइल का दुकान था जो बसतपुर के बसाव बाजार में हैं। इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया हैं।

छात्र ने की खुदकुशी

ऑनलाइन गेम पब्जी की वजह से केंद्रीय विद्यालय के छात्र की खुदकुशी कर ली । मृत छात्र का नाम हिमांशु कुमार बताया जाता है।

सदर अस्पताल में शव को देखने के लिए लगी लोगो की भीड़
खबरें और भी हैं...