विजयीपुर प्रखंड में भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर दूसरी बार जगदीशपुर पंचायत के चुगडी गांव के मृत्युंजय उर्फ सोनू लाल श्रीवास्तव को अध्यक्ष पद पर चुने जाने से प्रखंड के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी के वरिय पदाधिकारीओ ने सही निर्णय लेकर विजयीपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है।
मृत्युंजय उर्फ सोनू लाल श्रीवास्तव को दुसरा बार अध्यक्ष के पद पर पदस्थापित होने से क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष है।उन्होने बताया कि पार्टी के निर्णय से अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आलाव पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हे बधाई दी है।बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं में मनसा सिंह, केशव पटेल, सोनू पांडे, अमित तिवारी, कमलेश यादव, रमेश मिश्र, राजन तिवारी,वृजकिशोर तिवारी,बबन कुशवाहा,विपीन सिंह, आलोक मिश्रा, पिंटू मिश्र सहित दर्जनों है।