- Hindi News
- National
- Gopalganj News Newborn39s Body Found On Litter Near Zilla Parishad Residence
जिला परिषद आवास के समीप कूड़े पर मिला नवजात का शव
नगर थाना क्षेत्र के जिला परिषद आवास के समीप कूड़े के ढेर से एक नवजात का शव बरामद हुआ । नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा । इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पैदाइश छुपाने का मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। नवजात का शव देखकर आसपास के लोगों की इसकी सूचना पुलिस को दी । जिसके बाद पुलिस शव को सदर अस्पताल भेजा फिलहाल पुलिस आसपास के मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे आरोपी की पहचान हो सके।पुलिस हर पहलू से इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, कि आखिर नवजात बच्चे का शव कूड़े के ढेर पर कैसे पहुंचा? फिलहाल पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
पुलिस खंगालेगी नर्सिंग होम का रिकार्ड: कूड़े के ढेर में नवजात शिशु का शव मिलने के मामले में पुलिस क्षेत्र में संचालित नर्सिंग होमों का रिकार्ड खंगालेगी। शिशु के शव पर कुछ दवा लगा हुआ है।