पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gopalganj News Opd In Sadar Hospital From 8 O39clock But Doctors Are Coming Late One To Two And A Half Hours Daily Patients Are Also Worried

सदर अस्पताल में ओपीडी 8 बजे से चालू,लेकिन रोज डेढ़ से दो घंटे देर से आ रहे हैं डॉक्टर,मरीज भी परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर अस्पताल के आउटडोर की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। दैनिक भास्कर ने 7 से 12 मार्च तक ओपीडी में प्रतिदिन जाकर अस्पताल की स्थिति पर निगरानी की तो रोजाना मरीजों को डॉक्‍टरों के इंतजार में बेहाल पाया। पांच दिन तक कोई भी डाॅक्टर समय पर नहीं आया। कई डाॅक्टर तो एक घंटे से डेढ़ घंटे तक देरी से आए। एेसे में कई मरीज इंतजार कर निजी अस्पताल चले गए। वहीं कोरोना को लेकर प्रशासन ने अलर्ट किया है, फिर भी डॉक्टर समय पर अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं।

ओपीडी में डॉक्टरों के इंतजार में बैठ रहे मरीज

सदर अस्पताल का ओपीडी में निर्धारित समय सुबह 8 बजे का है, लेकिन डॉक्‍टरों की सीट 1 घंटे तक रोज खाली दिखाई दी। कई बार रोस्टर चार्ट में डॉक्टरों की उपस्थिति लिखी गई है लेकिन उस दिन उनके बदले दूसरे डॉक्टर आकर मरीज को देखने लगे। कोरोना वायरस के खौफ के बाद भी अस्पताल की व्यवस्था में कोई परिवर्तन या चुस्ती नहीं आई है। हालांकि प्रशासन ने प्रचार प्रसार के लिए प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक कमिटी बनाई है। ओपीडी में डॉक्टरों की इंतजार में बैठे मरीज सुर्दशन भगत ने बताया कि उसके पैर में फ्रैक्चर है, लेकिन आउटडोर में एक घंटे से कोई डॉक्टर नहीं है। हड्डी के डॉक्टर आज आएगें कि नहीं इसका भी पता नहीं है।

समय पर नहीं आने वाले चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई

{सवाल-1 आउटडोर में रोजाना ही डॉक्टर देरी से क्यों पहुंचते हैं?

जवाब-ऐसी जानकारी मुझे नहीं है। अगर आप कह रहे हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी।

{सवाल-2 ओपीडी में लगे सीसीटीवी को देखते हंै आप?

जवाब-देखने का समय नहीं मिलता है,लेकिन सीसीटीवी कैमरा हर कक्ष में लगा हुआ है।

{सवाल-3 सीसीटीवी कैमरा से आपको पता चल जाएगा कि कौन डॉक्टर अपने कक्ष में कब आए?

जवाब- ठीक है, अोपीडी में डॉक्टर समय पर नहीं बैठने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

{सवाल-4 कोरोना वायरस को लेकरअस्पताल में क्या विशेष व्यवस्था किया गया है?

जवाब- जिले में डॉक्टरों की संख्या कम है। उपलब्ध डॉक्टरों से ही ओपीडी,इमरजेंसी को चलाया जा रहा है। इसी में कोरोना वायरस के लिए सदर अस्पताल में कक्ष की व्यवस्था की जा रही है। पंचायत स्तर पर आशा,आंगनबाड़ी,नर्स को लगाया गया है।

(डॉ नंद किशोर प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन से सीधी बातचीत)

8 मार्च- रविवार को ओपीडी बंद, इमरजेंसी वार्ड में दिखाते है मरीज


रविवार को आउटडोर बंद रहने के कारण इमरजेंसी वार्ड में मरीज दिखाते है। एक ही डॉक्टर सभी बीमारियों का इलाज करते है।


ओपीडी में डॉक्टरों का आने का समय


8:00 बजे,आते हैं 9:35 बजे बाद

7 मार्च-9:35 बजे के बाद पहुंचे अस्पताल

8 मार्च- रविवार

9 मार्च- 9:30 बजे के बाद ही पहुंचे

10 मार्च-होली को लेकर बंद

11 मार्च-10 बजे बाद

12 मार्च- 9:30 बजे के बाद ही पहुंचे

12 मार्च

सदर अस्पताल के ओपीडी में चिकित्सक के कक्ष खाली पड़ा

मार्च- एक बजते ही चल दिए सभी मरीज

ओपीडी में सुबह 9:00 बजे तक एक भी डॉक्टर नहीं आया, लेकिन दोपहर में एक बजते ही मरीजों को लाइन में छोड़कर निकल गए । ऐसे में कई मरीज डॉक्टर को दिखाए बिना ही लौट गए। पाखोपाली गांव के महमद इसलाम ने कहा कि चार घंटे इंतजार के बाद बिना दिए घर लौट रहे है। एक तो डॉक्टर लेट से आए और जल्दी जल्दी मरीजों को देखकर अपने कक्ष से उठ कर चले गए। लेट होने के कारण बाहर चाय पीने के लिए गया था। इसी तरह हरेन्द्र सहनी ने बताया कि फ्रेक्चर का एक्स-रे दिखाने आया है, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले।

मार्च-मरीज करते रहे इंतजार

सुबह 9:30 बजे तक कोई डॉक्टर सीट पर नहीं आया। रविवार को ओपीटी बंद होने के कारण सोमवार को अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ है। 9:30 बजे तक डॉ अमर कुमार,डॉ अशोक कुमार अकेला,डॉ राकेश कुमार सिंह और डॉ एसएस मिश्र सीट पर नहीं मिले। सुबह 9:30 बजे बाद एक एक करके डॉक्टर अपने कक्ष में आए।

हड्डी रोग के डॉक्टर सीट पर मिले

गुरुवार को 9:30 बजे दो डॉक्टर आने कक्ष में बैठक कर मरीज को देख रहे थे। जिसमें डॉक्टर संजीव कुमार सीट पर मिले। फिजिशियन कक्ष में अभिषेक शेखर सिन्हा खासी और बुखार से पीड़ित मरीजों का इलाज कर रहे थे।

मार्च- कुर्सी को ताकते रहे मरीज

ओपीडी में सुबह 9:35 बजे तक एक ही डॉक्टर सीट पर मिले। डॉक्टरों के सीट पर नहीं मिलने पर लोगों ने नाराजगी जताई। रामपुर गांव के प्रियंका कुमारी सुबह 8:20 बजे ओपीडी में पहुंच गई, लेकिन करीब 9:35 बजे तक डॉक्टर नहीं आने से परेशान रही। मांझा के देवान परसा गांव के सत्यनारायण सिंह ने बताया कि वह मां को दिखाने आया है। डॉक्टर ओपीडी र में देरी से आते हैं। बाद में ढंग से नहीं देख पाते। जनरल सर्जन के नहीं आने पर कक्ष में मरीजों की भीड़ रही।

भास्कर ने पांच दिन तक रखी नजर, एक दिन भी समय पर अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं डाॅक्टर



सदर अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की लगी भीड़
खबरें और भी हैं...