त्योहार के बाद लौट रहे परदेशी, टिकट के लिए काउंटरों पर हो रही है मारामारी
होली का त्योहार समाप्त होने के बाद अब अपने गंतव्य को जाने वाले लोगों के लिए आवागमन के साधनों की समस्या खड़ी हो गई है। अधिकतर ट्रेनों में बुकिंग फुल हो गई है। कई ट्रेनों में तो वेटिंग सूची 100 से 150 तक पहुंच गई है। त्योहार को देखते हुए सफर करने वाले यात्रियों ने दिल्ली मुंबई जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में बुकिंग कराने के लिए परेशान है। इन ट्रेनों में पहले से ही या तो बुकिंग बंद है या वेटिंग में टिकट मिल रही है। यदि अतिरिक्त ट्रेनें नहीं चलाई गई तो यात्रियों को परेशानी तय है। रेलवे प्रशासन ने चार महीने पहले बुकिंग करने का प्रावधान लागू कर दिया गया है। इसके तहत यात्री यात्रा की तारीख से चार महीने पहले बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि होली 10 मार्च की थी, लेकिन चार महीनेे पहले बुकिंग खुल जाने से यात्रियों ने काफी समय पूर्व ही बुकिंग करा ली हैं। जिससे कई गाडिय़ों नोरूम हो गई है। वही कई ट्रेनों में लम्बी वेटिंग तक पहुंच चुकी है।
20 मार्च तक वेटिंग
सूत्रो के अनुसार दिल्ली की ओर जाने वाली में 15 मार्च तक नोरूम हो गई हंै। वहीं पश्चिम एक्सप्रेस डाउन ट्रेन की भी यही हालत है। सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन पूरी तरह से नो रूम है। इसी प्रकार वैशाली एक्सप्रेस अप में डाउन में 80 तक वेटिंग पहुंच गई है। अब इस ट्रेन में मात्र तत्काल का ही सहारा है। इसी प्रकार लिच्छवी एक्सप्रेस में 50 तक वेटिंग पहुंच गई है। मुजफ्फपुर-बांद्रा अवध एक्सप्रेस में 70 तक वेटिंग है। गोपालगंज रेलवे आरक्षण प्रभारी विशाल कुमार सिंही ने बताया कि अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनों में वेटिंग दिन प्रतिदिन अधिक हो रही है।
लंबे मार्गों की ट्रेनें फुल|सबसे अधिक लंबे मार्ग की ट्रेनों में बुकिंग कराई गई है। इसमें दिल्ली,गुजराज,कोलकता व मुंबई जाने वाली एक्सप्रेस सहित यूपी व बिहार जाने वाली सभी ट्रेनें फुल है। साथ ही इन ट्रेनों में वेटिंग 80 से 150 तक पहुंच गई है। जिससे होली में घर आने वाले को टिकट नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
छुट्टी खत्म होने से बढ़ रही है लोगों की परेशानी
वैशाली एक्सप्रेस,लिच्छवी एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र एक्सप्रेस आदि सीवान से जाने वाली किसी भी ट्रेन में दिल्ली,लखनउ जाने के लिए टिकट नहीं मिल रहा है। जिससे होली पर घर आए लोगों का ड्यूटी पकड़ने की चिंता सता रही है। वहीं दिल्ली से आए सौरभ कुमार राय ने कहा कि अकेले रहते तो किसी तरह चले जाते,लेकिन परिवार के साथ जाने के लिए टिकट नहीं मिल रहा है। जिससे काफी परेशान है। उनकी छुट्टी शुक्रवार तक ही है।