होली को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
हथुआ बाजार में अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार रमन के नेतृत्व में होली को लेकर शांति और सौहार्द बनाए रखने को लेकर हथुआ बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें हथुआ अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार रमन, अंचलाधिकारी विपिन कुमार सिंह, हथुआ थानाध्यक्ष अशोक कुमार के आलावे भारी संख्या में पुलिस प्रशासन के द्वारा हथुआ बाजार से लेकर हथुआ के आस-पास के गांव में भी फ्लैग मार्च किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ व्यक्तियों एवं युवा वर्ग के सभी व्यक्तियों से होली पर्व पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अपील किया गया। हथुआ थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने मध निषेध पर जोर देकर हथुआ थाना क्षेत्र के सभी ग्राम वासियों को शराब, तेज बजने वाले डीजे और हुड़दंग पर पूर्ण तरह से रोक लगाने के लिए अपील किया गया। साथ ही होली को शांति तरीके से मनाने के लिए लोगों से अपील किया गया।
फ्लैग मार्च करती पुलिस।