- Hindi News
- National
- Hathua News Police Recovered 2042 Bottles Of Liquor By Campaigning In Diyara Area
पुलिस ने दियारा क्षेत्र में अभियान चलाकर 2042 बोतल शराब किया बरामद
जादोपुर पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर 2042 बोतल शराब बरामद किया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने बताया कि होली पर्व को लेकर शराब माफियाओं द्वारा शराब जमा किया जा रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने दियारा क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर देसी और विदेशी शराब तथा बाइक को बरामद किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दियारा क्षेत्र के मलहोरी घाट पर शराब नाव से उतारी जा रही हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घाट पर पहुंच गई। पुलिस को आते देख तस्कर शराब की बोरिया गेहूं के खेत में इधर-उधर फेंक कर भाग गए। पुलिस ने सभी बोरियों को इकट्ठा कराया। जिसमें कुल 1860 बोतल देसी शराब बंटी बबली बरामद हुआ। पुलिस ने अज्ञात तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर तस्करों के खिलाफ छानबीन शुरू कर दिया है। विशुनपुर गांव से एक बाइक पर 180 बोतल शराब बरामद किया पुलिस को देखकर तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया था। अज्ञात तस्कर के खिला़फ केस दर्ज किया गया। वहीं एक बोतल विदेशी शराब के साथ जादोपुर शुकुल गांव के मुकेश कुमार तथा नया टोला भटवा गांव के नन्हे कुमार सिंह जेल भेज दिया गया।
शराब के साथ महिला सहित चार कारोबारी गिरफ्तार
हथुआ| होली को लेकर सोमवार देर रात तक हथुआ के विभिन्न गांवों में पुलिस द्वारा लगातार चली छापेमारी में भारी संख्या में शराब बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा हथुआ के कई गांव में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। थाना अंतर्गत सुहागपुर गांव से मुन्नाधन साह के घर से अवैध शराब बरामद किया गया। वहीं कारोबारी भागने में सफल रहा। वही मनीछापर गांव के साथ पुलिस ने 60 बोतल अवैध शराब बरामद किया। पकड़े गए शराब के साथ शराब कारोबारी मीरगंज थाने के अहिरौली गांव के बबलू राम को गिरफ्तार किया गया। वहीं मनिछापर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने राकेश पटेल नामक व्यक्ति के घर पर छापेमारी करते हुए शराब की बड़ी खेप बरामद किया।