पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhore News Police Recovered 384 Bottles Of Liquor Arrested Three Businessmen And Sent To Jail

पुलिस ने बरामद किया 384 बोतल शराब, तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोरे| भोरे पुलिस द्वारा की गयी दो अलग अलग कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।वहीं एक धंधेबाज फरार होने में कामयाब रहा। बताया जाता है कि भोरे थाना की पुलिस मिश्रौली गांव के पास वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान यूपी की तरफ से आ रहे तीन लोगों ने पुलिस को देख कर भागने की कोशिश की। जिन्हें पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान तीनों पास से छह बोतल देशी शराब बरामद हुआ।पकड़े गये लोगों की पहचान यूपी के देवरिया जिले के खामपार निवासी श्याम सुंदर पटेल, राजपुर निवासी राज कुमार मद्देशिया और भोरे थाना के मोतीपुर निजामत गांव निवासी उपेंद्र प्रसाद के रूप में की गयी। तीनों को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं दूसरी कार्रवाई पुलिस ने लामीचौर खेदु भगत के टोला गांव के पास की।जहां पुलिस को देखते ही धंधेबाज सुरेश कुशवाहा फरार हो गया।
खबरें और भी हैं...