पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vijayipur News Police Seized 136 Bottles Of Liquor A Businessman Sent To Jail

पुलिस ने 136 बोतल शराब किया जब्त , एक कारोबारी को भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस ने थाना क्षेत्र के चौमुखा मोड़ से 134 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है । पुलिस को देख कारोबारी फरार हो गया। वहीं दुसरी तरफ होली पर्व के दिन गुप्त सूचना पाकर थाना क्षेत्र के मांडर घाट से पुलिस गाड़ी देखकर भाग रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से दो बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम चन्द्रभान साहनी है जो थाना क्षेत्र के मांडरगांव का निवासी है। वही फरार कारोबारी चौमुखा गांव का राजेंद्र यादव है। फरार कारोबारी के घर के पीछे से एक प्लास्टिक की बोरी में 134 बोतल शराब बरामद कर किया गया।

अश्लील गीत बजाने का विरोध करने पिटाई

उचकागांव| मनबोध परसौनी गांव में कुछ लोगों द्वारा होली पर्व के दौरान जबरन डीजे पर अश्लील गीत बजाया जा रहा था। वही विरोध करने पर गांव के हरेंद्र सिंह को लोहे के रॉड और ईट से हमला कर जख्मी कर दिया गया। घायल हरेंद्र सिंह का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। मामले को लेकर घायल हरेंद्र सिंह के आवेदन पर गांव के संदीप यादव, उनके भाई बंधन कुमार, सुनील कुमार, आकाश यादव सहित पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
खबरें और भी हैं...