पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के होली मिलन में उड़े रंग-अबीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सौजन्य से होली मिलन समारोह आयोजित कर एक बैठक की गई। इस बैठक में अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा एवं सचिव अशोक सिंह द्वारा निर्देश दिया गया कि बिना टीसी का कोई भी विद्यालय आगामी सत्र में नामांकन नहीं करेगा। इस बैठक में सलाहकार ब्यूटेन पटेल द्वारा सुशांत श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष पद तथा बब्लू पाण्डेय ने डोमा भगत को कोषाध्यक्ष पद का प्रस्ताव रखा। जिसमें सभी विद्यालय संचालक ने सहमति जतायी। अंत मे सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और सभी क्षेत्रवासियों, अभिभावकों एवं छात्रों को होली की शुभकामनाएं दिए एवं आपसी सौहार्द तथा भाईचारा बनाये रखने की अपील की। मलय मिश्रा, प्रभाशंकर दुब्बे, अखिलेश तिवारी जगत वीर यादव चंद्रशेखर सिंह नन्हे मिश्र संतोष कुमार, वीरेश साह आदि प्रबन्धक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...