- Hindi News
- National
- Bruli News Rebel Councilors Will Meet On 19th To Remove The Chief Councilor
मुख्य पार्षद को हटाने के लिए बागी पार्षद 19 को करेंगे बैठक
बरौली नगर पंचायत की मुख्य पार्षद पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 10 वार्ड पार्षदों ने अब आर-पार की लड़ाई ठान ली है। बताते चलें कि 25 फरवरी को 10 पार्षदों ने लिखित रूप से कार्यपालक पदाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग को लेकर आवेदन दिया था, लेकिन 7 दिन बीत जाने के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं होने से नाराज वार्ड पार्षदों ने नगर पंचायत के नियमावली के अनुसार 19 मार्च को विशेष बैठक बुलाकर मुख्य पार्षद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए अर्जी दाखिल कर दिया है।
यह है नियम जिसे बनाएंगे हथियार
अविश्वास प्रस्ताव पर 7 दिन के अंदर बैठक नहीं बुलाने के कारण नाराज वार्ड पार्षदों ने 2007 में बने नए कानून 43(3) के तहत खुद बैठक बुलाने की अर्जी कार्यपालक पदाधिकारी के पास दिया है। इस धारा के तहत कार्यपालक पदाधिकारी खुद वार्ड पार्षदों को नोटिस भेजकर मुख्य पार्षद के खिलाफ अविश्वास पर चर्चा के लिए बुला सकते हैं। कार्यपालक पदाधिकारी सपना कुमारी ने इस संबंध में बताया कि मुझे इस धारा का पूरी जानकारी नहीं है। वरीय अधिकारी से मार्गदर्शन मिलने के बाद जो उचित होगा वह किया जाएगा।