- Hindi News
- National
- Uchkaganv News Restoration Of Anganwadi Worker Suspended In Baraipatti Village
बरईपट्टी गांव में आंगनबाड़ी सेविका की बहाली स्थगित
मीरगंज थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव के वार्ड संख्या चार में आंगनबाड़ी सेविका की बहाली विवाद के बाद स्थगित कर दिया गया। आम सभा में वार्ड सदस्य भी अनुपस्थित रही। सेविका की बहाली के लिए कुल चार आवेदन पड़े थे। जिसमें सुग्गी देवी, शीला देवी, नीलम देवी तथा विदांती देवी शामिल है। आम सभा के दौरान जब पर्यवेक्षिका रीना ने सभी आवेदनों की समीक्षा के बाद मेधासूची की जानकारी उपस्थित लोगों को दी तो सुग्गी देवी वार्ड संख्या चार के ही वार्ड सदस्या देवरातो देवी की बहु निकली। वहीं शीला देवी पोषक क्षेत्र के बाहर की निकली। मेधा सूची में तीसरे स्थान पर रही नीलम देवी को सर्व सम्मति से चयन करने की बात लोगों ने कही। लेकिन पर्यवेक्षिका ने नियम का हवाला देते हुए वार्ड सदस्या की बहु को मेधा सूची में प्रथम मान कर चयन करने की बात कहने लगी। इससे नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा के कारण पर्यवेक्षिका रीना देवी ने आमसभा को स्थगित कर वहां से गायब हो गई। इधर आमसभा स्थगित किए जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पर्यवेक्षिका ने बताया कि इस संबंध में विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।