- Hindi News
- National
- Sidhavlia News School Building Being Built With 2 Crores Mla Laid Foundation Stone Will Be Ready In 9 Months
2 करोड़ से बन रहा स्कूल भवन, विधायक ने रखी आधारशिला,9 माह में होगा तैयार
विकास की राह में कोई भी रुकावट नहीं आ सकती। हम हो या हमारी सरकार , हम सदैव विकास को आगे बढाते रहेंगे । इसी का परिणाम है कि बैकुंठपुर ही नहीं पूरा देश विकासमय हो गया है। उक्त बातें स्थानीय प्रखंड के जलालपुर पंचायत के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक 10+2 विद्यालय जलालपुर में 2 करोड़ की लागत से बनने वाले भवन का शिलान्यास करते हुए बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि भवन 2 करोड़ की लागत से 9 महीने मे बन कर तैयार हो जाएगा। इस विद्यालय के भवन बनने सेआस पास के कई गांवो के छात्र और छात्राओ को अब उच्यतर शिक्षा लेने मे सुविधा होगी।
विकास कार्यों को गिनाया
विधायक ने कहा कि क्षेत्र में चाहे शिक्षा की बात हो या कृषि की बात हो गन्ना किसान की बात हो, शौचालय निर्माण की बात हो, बिजली की बात हो या सड़क की बात या फिर नारायणी रिवर फ़्रंट की बात हर पंचायत हर क्षेत्र में विकास मैंने किया है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार निरंतर जनता के विकास के लिए प्रयासरत है।उन्होंने वर्तमान परिस्थिति उत्पन्न कोरोना वायरस से बचने कि सलाह दी । कार्यक्रम में पैक्स अध्यक्ष अजय राय,तेजेश्वर मिश्रा,मुखिया विनय यादव, अजय तिवारी, मिथिलेश तिवारी प्रधानाध्यापक,प्रदीप पांडेय, व्यास सिंह, श्रीभगवान प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्तिथ थे।
स्कूल के भवन का शिलान्यास के बाद लोगो को संबोधित करते विधायक मिथलेश तिवारी